बोल हरि बोल: मंत्रीजी की घंटी बजा गया बंटी, मैडम का मि​जाज महारानी जैसा और लक्ष्मण के शब्दबाण

Harish Divekar | Jun 15, 2025, 12:05 IST
bol hari bol harish dwiker
भाजपा नेताओं का पचमढ़ी कैंप चर्चाओं से गर्म है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गैरहाजिरी पर अटकलें, मंत्रीजी के भरोसेमंद 'बंटी' का करोड़ों लेकर भागना MP में हर कोने से दिलचस्प घटनाएं सामने आ रही हैं।

पचमढ़ी की सुरम्य वादियां इन दिनों भाजपा का केंद्र बनी हैं। भीषण गर्मी के बीच भाजपा नेता सतपुड़ा के शीतल मौसम में सुशासन का पाठ सीख रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि तोल- मोल के बोलो भाई।



इसी कैंप में महाराज के न आने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। उधर, एक मैडम के महारानी जैसे मिजाज ने अफसरों को हैरत में डाल दिया है। ग्वालियर- चंबल में एक बंटी मंत्रीजी की घंटी बजा गया है।



खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।



अरे बंटी! ये क्या कर गए

घर का भेदी ही लंका ढाता है। जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाए, वही सबसे पहले चोट देता है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम ग्वालियर चंबल से आने वाले मंत्रीजी के साथ हो गया है। उनका बरसों पुराना भरोसेमंद साथी करोड़ों की चोट देकर फुर्र हो गया है।



इस बंदे का नाम बंटी है, जो घंटी बजाकर निकल लिया। अंदरखानों की मानें तो मंत्री के प्रभार वाले जिले का काम बंटी ही देख रहा था, करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब की बात आई तो बंटी ने हाथ खड़े कर दिए। मंत्रीजी का राजदार होने के कारण वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।



1b06adc2-fc47-4417-9006-593dbb1bb5ba-601353


मैडम की तुनकमिजाजी भी गजब है

एक बड़े विभाग की प्रमुख महिला अफसर की तुनकमिजाजी खासी चर्चा में हैं। मैडम के तेवर किसी महारानी से कम नहीं हैं। उनका मूड कब खराब हो जाए, किसी को पता नहीं रहता।



उन्होंने हाल ही में एक फरमान जारी किया है कि डायरेक्टेड के अफसरों को भी मिलना है तो पीए से बात करके ही आएं। इस तरह उनके चेंबर में सीधी एंट्री बंद कर दी गई है। मैडम के इस फरमान के बाद चर्चा है कि अब विभाग के काम काज की चर्चा के लिए भी मैडम से अपॉइंटमेंट लेना होगा क्या?



bol hari bol bol


अरे ये क्या... साहब का बंगला होल्ड पर!

c2cfe4f1-c133-4ae1-a065-5bc811a04fa6-785160


अब वो भी बड़े साहब के एक्सटेंशन आदेश तक वेट एंड वॉच के मोड पर आ गए हैं। यदि बड़े साहब का एक्सटेंशन किसी कारण से अटका तो इस बंगले पर सबसे पहला हक उन्हीं का होगा।



भाईसाहब! महाराज कहीं नहीं दिख रहे?

भाजपा ने पचमढ़ी में अपने नेताओं की क्लास लगाई है। तीन दिन चलने वाली इस पाठशाला में पहले दिन अमित काका ने सुशासन का पाठ पढ़ाया। अनुशासन इतना था कि नेताओं के फोन तक जमा करा लिए गए थे, ताकि अंदर की बात बाहर न आ सके। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा महाराज की रही।



उनके खेमे के नेता एक- दूसरे से पूछते नजर आए कि क्यों भाईसाहब महाराज कहां रह गए? जी हां, भाजपा के इस मेगा शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरहाजिरी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि ये कैंप तीन दिन का है। माना जा रहा है कि दूसरे या तीसरे दिन सिंधिया यहां पहुंच सकते हैं।



bol hari


यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : कमिश्नर की पांच सितारा होटल में पार्टी और मामा का इकरारनामा



सर, आपका तो हो गया, मेरा क्या होगा?

0fd50fe3-22c4-4ad4-ba08-f7e3686d5bd8-970538


यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : साहब का मैडम से विशेष लगाव, नौशाद का खेल और बड़े साहब के वो बड़े-बड़े किस्से!



हड़ताल करो और काम निकालो

सूबे में इन दिनों संगठनों के लिए हड़ताल मानो ब्रह्मास्त्र बन गई है। जो काम ज्ञापनों और मेल- मुलाकातों से नहीं हो रहे, संगठन उन्हें हड़ताल की चेतावनी देकर करा ले रहे हैं। अब देखिए न दो दिन पहले तक मूंग की एमएसपी पर खरीदी न होने को लेकर किसान संगठनों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।



फिर संगठन के नेता डॉक्टर साहब से मिले और आनन फानन में फाइल चल गई। इस तरह प्रदर्शन भी नहीं हुआ और काम भी हो गया। अब क्रशर संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी तो उन्हें भी आश्वासन मिल गया।



bol hari bol harish


यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : चार इमली में छोटे मियां का किला निराला और वो तहसीन?



लक्ष्मण क्या बीजेपी में जाएंगे?

अब तक दादाभाई के साथ अपने राजनीतिक कॅरियर को आगे बढ़ा रहे दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह क्या भाजपा में जाएंगे? राजनीतिक गलियारों में रह रहकर ये सवाल उठ रहा है। क्योंकि पार्टी से निष्कासन के बाद जिस तरह से छोटे राजा साहब ने कांग्रेस के अंदरखाने की खबरें मीडिया में सुनाई हैं, तब से कयासों का दौर जारी है।



350fd098-705f-484d-95ef-1a33962ee05c-707259


वे लगातार शब्द बाण छोड़ रहे हैं। एक धड़ा यह भी कह रहा है कि राजा साहब बीजेपी में गए तो उनका करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि चुनाव के समय एक पंडित जी भी भाजपा में गए थे, अब उन्हें कोई पूछ भी नहीं रहा।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Harish Divekar बोल हरि बोल | बोल हरि बोल हरीश दिवेकर | हरीश दिवेकर | पत्रकार हरीश दिवेकर | MP New | 10 days left for retirement Bol hari Bol | Bol Hari Bol Harish Diwekar



Tags:
  • बोल हरि बोल
  • हरीश दिवेकर
  • MP New
  • Bol Hari Bol Harish Diwekar
  • बोल हरि बोल हरीश दिवेकर
  • 10 days left for retirement Bol hari Bol
  • Harish Divekar बोल हरि बोल
  • पत्रकार हरीश दिवेकर