बोल हरि बोल : भोले-भाले कमिश्नगर साहब...कलेक्टर का क्रिकेट प्रेम और तबादलों के बादल

Harish Divekar | Mar 30, 2025, 14:13 IST
THESOOTR
नए साल में तबादलों की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई हैं। अफसरों के बीच बेचैनी है और वे हर दिन किसी नई सूची के आने की आशंका में नींद गंवा रहे हैं.... नीचे पढ़िए आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं

नव संवत का रवि नवल, दे स्नेहिल संस्पर्श!


पल प्रतिफल हो हर्षमय, पथ-पथ पर उत्कर्ष!!


चैत्र शुक्ल शुभ प्रतिपदा, लाये शुभ संदेश!


संवत मंगलमय! रहे नित नव सुख उन्मेष!!



सृष्टि को आलोकित करने वाला यह नव वर्ष आपके जीवन में शुभता, आनंद और अपार समृद्धि का संचार करे, यही कामना है।



भईया! हिन्दू पंचांग के अनुसार, ये साल जरूर बदल रहा है, लेकिन राजनीति से लेकर प्रशासन तक, हर जगह वही पुरानी कहानियां, वही पुराने खेल जारी हैं, बस किरदार बदल रहे हैं। अब देखिए ना, सूबे के एक बड़े नगर निगम में ईमानदारी के नए फरमान जारी होते हैं, पर मैडम की 2 परसेंट की दबंगई जस की तस बनी हुई है। विधानसभा में सियासी गर्मी थी, लेकिन नतीजा? बहस लंबी हुई और सत्र छोटा हो गया। नए साल में तबादलों के बादल फिर से मंडरा रहे हैं, अफसरों की नींदें उड़ी हुई हैं।



उधर, देश में सबसे ज्यादा चर्चा पंत प्रधान के नागपुर दौरे की है। वे अरसे बाद संघ कार्यालय पहुंचे हैं। खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।



चलो... निकालो मेरे 2 परसेंट!

48fabb1b-364


खबर यह भी...बोल हरि बोल : मैडम संभाल रहीं कलेक्टर साहब का मैनेजमेंट, उधर...कलेक्टर मैडम क्यों लगा रहीं मंत्रालय के पग फेरे?



लो साब! इस तरह हिसाब किया बराबर

e8148b4d-3d9


इस बार विधानसभा का बजट सत्र कुश्ती के दंगल से कम नहीं था। सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी कि सत्र छोटा कर दिया जाए, लेकिन विधानसभा भी कोई कम नहीं थी। सरकार ने सत्र छोटा किया तो विधानसभा ने चर्चा का समय बढ़ा दिया। यानी बात बराकर। असल में, विधानसभा तब तक ही चमकती है, जब तक सत्र चलता है। उसके बाद? बस नाम के लिए रह जाती है। इसलिए सदन के माननीयों ने तय कर लिया कि सत्र छोटा हो या बड़ा, जलवा कायम रहना चाहिए। अब भले ही ये सत्र सिर्फ 10 दिनों का था, लेकिन इसमें तड़का जरूर लगा। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दिया जाए, तो पक्ष-विपक्ष ने कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी की। मतलब, थोड़ी नोकझोंक, कुछ तगड़े तर्क और अंत में वही पुरानी राजनीति की हंसी-ठिठोली।



कलेक्टर साहब का क्रिकेट प्रेम

c5306238-638


इन दिनों देश में क्रिकेट का फीवर चल रहा है। अब ऐसे में अफसर भी कहां पीछे रहते हैं। मालवा के एक जिले के कलेक्टर साहब की पहचान चौकों-छक्कों से हो रही है। साहब का क्रिकेट प्रेम इतना जबरदस्त है कि दौरे पर निकले हों और कहीं गली-मोहल्ले में बैट-बॉल दिख जाए तो प्रशासनिक काम पीछे छूट जाता है और साहब मैदान में उतर आते हैं। भोपाल में अफसरों का मैच हो तो जिले की फिक्र छोड़कर सीधे मैदान की ओर कूच कर जाते हैं। कुल मिलाकर साहब को कलेक्टरी से ज्यादा क्रिकेट पसंद है। आपको बता दें कि साहब को पहली बार कलेक्टरी मिली है, लिहाजा वे जोश से लबरेज हैं। काम भी खूब कर रहे हैं। अब देखना ये है कि प्रशासनिक पिच पर ये लंबी इनिंग्स खेलते हैं या क्रिकेट के मैदान में ही रिकॉर्ड बनाते रहेंगे।



खबर यह भी...बोल हरि बोल : पुलिस कप्तानों के प्रेम प्रसंग, साहब की जिद और ये नौशाद, जावेद और फरहान...



फिर मंडराए तबादलों के बादल

8ff3e8f1-d47


सरकारी गलियारों में तबादलों का मौसम दस्तक दे चुका है। आईपीएस अफसरों के तबादलों के रूप में पहली बूंदाबांदी हो चुकी है, अब कलेक्टर-एसपी, प्रमुख सचिव और एडीजी स्तर के अधिकारियों के तबादलों के रूप में तेज बारिश कभी भी हो सकती है। हवा में नाम उड़ रहे हैं, चर्चाएं गरम हैं और लूप लाइन की पोस्टिंग की चिंता में कुछ अफसरों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। वहीं, कुछ अफसर पूरे आत्मविश्वास से बैठे हैं कि हम तो सुरक्षित हैं। सरकार की कलम कब किसका पता बदल दे, कोई नहीं जानता। लिहाजा, जब तक ये तबादलों के बादल बरस नहीं जाते, अफसरों की नींद उड़ी रहेगी और उनके परिवार वाले भी पूछते रहेंगे कि अगला ठिकाना कहां होगा?



कलेक्टर्स क्या कुछ नहीं समझते!

e41f996f-ff5


खबर यह भी...बोल हरि बोल : संत बनने की राह पर एक अफसर और कप्तान साहब बाहरवाली के चंगुल में फंसे!



अब तो चर्चा भी नहीं...

5f567763-626


बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनने में इतनी देर कर दी कि अब सत्ता के गलियारों में इसकी चर्चा ही ठंडी पड़ गई है। कभी अखबारों में कयास, चैनलों पर बहस और नेतानगरी में रोज नए नाम उछलते थे, लेकिन अब सन्नाटा पसर गया है। होली के बाद तो जैसे सभी पूर्वानुमान जलकर राख हो गए हैं। जो नेता अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे थे, उन्होंने भी आशाओं की होली खेल ली। अब कोई पूछ भी ले— भाई, कौन बनेगा?" तो जवाब आता है— छोड़ो यार, अब जिलों की बात करो। मीडिया भी अब प्रदेश अध्यक्ष को भूलकर जिलों पर उतर आई है। अब सारा ध्यान मंडलों के विस्तार पर है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • BOL HARI BOL
  • बोल हरि बोल
  • Harish Divekar Bol Hari Bol
  • मध्य प्रदेश
  • Harish Divekar बोल हरि बोल
  • हरीश दिवेकर का कॉलम बोल हरि बोल
  • journalist harish divekar