महंगाई से राहत, एलपीजी का कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए सस्ता हुआ, 4 महीने से घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
महंगाई से राहत, एलपीजी का कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए सस्ता हुआ, 4 महीने से घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

NEW DELHI. दिवाली के बाद महंगाई से राहत मिलने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपए सस्ता हो गया है। यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है। फिलहाल, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 6 जुलाई को बदलाव हुआ था। 



IOCL के मुताबिक, एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रु. कम हो गई है। वहीं, कोलकाता में 113 रु, मुंबई में 115.5 रु और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा। 



देश के चार मेट्रो में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें




  • दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर अब 1859.5 रु. की जगह 1744 रु. में मिलेगा।


  • कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रु. में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रु. का था।  

  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रु. की जगह अब 1696 रु. में मिलेगा। 

  • चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर अब 1893 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपए थी।



  • 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम

     









    शहर 


    कीमत





    दिल्ली


    1053 रु.





    मुंबई


    1052 रु.





    कोलकाता


    1079 रु.





    चेन्नई


    1068 रु.






    हर महीने एक तारीख को तय होती है कीमत



    देश की गैस कंपनियां हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है। बड़ी बात ये है कि लगातार छह महीने से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा रही है।


    Cheap Hotel Food Govt Inflation Relief LPG commercial cylinder Price Reduced एलपीजी सिलेंडर कीमत न्यूज होटल का खाना सस्ता सरकार महंगाई राहत एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर दाम कम LPG Cylinder Price News