भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन: अडाणी ने अंबानी को पीछे किया, फोर्ब्स की लिस्ट जारी

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन: अडाणी ने अंबानी को पीछे किया, फोर्ब्स की लिस्ट जारी

25 जनवरी 2022 को गौतम अडाणी कमाई के मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकल गए। इस तरह अडाणी भारत के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के मुताबिक, गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर (6.72 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 89.8 अरब डॉलर (6.71 लाख करोड़ रुपए) है। 



दो दिन में रिलायंस के शेयर में गिरावट: कमाई के मामले में दुनिया में अडाणी का नंबरफोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के मुताबिक 11वां है। पिछले दो दिनों से भारतीय शेयर बाजार में मंदी का माहौल है, जिसके चलते रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। इसी का असर है कि मुकेश अंबानी की कमाई में भारी गिरावट आ गई। BSE के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो दिनों में 155 रुपए की गिरावट आ गई। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, दो दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर (52,000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।



इस तरह बढ़ी अडानी की संपत्ति: फोर्ब्स के रीयल-टाइम डेटा के अनुसार, 31 दिसंबर को गौतम अडानी की नेटवर्थ 78 अरब डॉलर (5.82 लाख करोड़ रुपये) थी, जो 18 जनवरी 2022 को बढ़कर 93 अरब डॉलर (6.95 लाख करोड़ रुपए) हो गई थी। इस समय यानी की 25 जनवरी को अडाणी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर (6.72 लाख करोड़ रुपए) हो चुकी है। इस हिसाब से नए साल में गौतम अडाणी की नेटवर्थ में रोजाना 6,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हो रही है।


Indias Richest Person गौतम अडाणी भारत मुकेश अंबानी Gautam adani सबसे अमीर आदमी Mukesh Ambani Adani Group Chairman सबसे धनी व्यक्ति नेटवर्थ डेटा रईस बिजनेसमैन
Advertisment