मुंबई में पेट्रोल 115 रु. पार, 8 दिन में 7 बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मुंबई में पेट्रोल 115 रु. पार, 8 दिन में 7 बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी की जेब काटने पर आमादा है। 29 मार्च को ऑयल कंपनियों ने फिर तेल की कीमतों में इजाफा किया है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम करीब 26% तक घट चुकी है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से अब यानी 8 दिन में 7 बार तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए।







— ANI (@ANI) March 29, 2022

 





दिल्ली में तेल की सेंचुरी: दिल्ली में आज यानी 29 मार्च सुबह 6 बजे से पेट्रोल 80 पैसे तो डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार हो गई। पेट्रोल में अब पेट्रोल 100.21 रु. प्रति लीटर, जबकि डीजल 91.47 रु. प्रति लीटर बिक रहा है।





महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 29 मार्च 2022 को पेट्रोल का रेट 115.04 रु. प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 99.25 रु. प्रति लीटर पहुंच गई है।

















शहर का नाम



पेट्रोल की कीमत



डीजल का दाम









दिल्ली



100.21



91.47









मुंबई



115.04



99.25









कोलकाता



109.68



94.62









चेन्नई



105.94



96.00











मध्य प्रदेश में यहां सबसे महंगा: मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल के दाम 114.78 रु प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव ₹97.95 प्रति लीटर पहुंच चुका है।





रोज अपडेट होती हैं कीमतें: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। 



MP Balaghat Petrol-diesel पेट्रोल-डीजल कीमतें Mumbai मुंबई Price Hike Oil Companies तेल कंपनियां मध्य प्रदेश बालाघाट