4 महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े; घरेलू LPG सिलेंडर भी 50 रु. महंगा हुआ

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
4 महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े; घरेलू LPG सिलेंडर भी 50 रु. महंगा हुआ

नई दिल्ली. एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। 22 मार्च को चार महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ। डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रु. प्रति लीटर, जबकि डीजल 87.47 रु. प्रति लीटर मिलेगा। यही नहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। यानी फिर आम आदमी की जेब कटना तय है।




— ANI (@ANI) March 22, 2022



LPG सिलेंडर महंगा: रूस-यूक्रेन तनाव की वजह से कच्चे तेल के दाम में उबाल का इम्पैक्ट अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 22 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत बढ़ा दी। कुछ दिन पहले ही प्रमुख दूध कंपनियों ने रेट 2-5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। 



अब 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) 50 रुपए महंगा मिलेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.5 रुपए हो गई है। इससे पहले यह 899.50 रुपए थी।



चुनाव के कारण नहीं बढ़ रहे थे दाम: सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि 5 राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को कीमत बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद 20 मार्च को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए दाम में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे इजाफा किया।



मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.82 रु. और डीजल की कीमत 95.00 रु. प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.51 रु., जबकि डीजल का दाम 90.62 रु. लीटर है। वहीं, चेन्नई में भी पेट्रोल 102.16 रु. लीटर है तो डीजल 92.19 रु. लीटर है।



इन राज्यों में पेट्रोल 100 पार: मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार है।


एलपीजी सिलेंडर Assembly election LPG cylinder Petrol-diesel विधानसभा चुनाव रूस यूक्रेन तनाव महंगाई Russia-Ukraine Tension कच्चा तेल Price Hike inflation कीमत बढ़ी पेट्रोल-डीजल crude oil