ये महंगाई नहीं रुकेगी: कमर्शियल सिलेंडर के दाम 100 रु बढ़े, रेस्तरां में खाना-पीना महंगा होगा

author-image
एडिट
New Update
ये महंगाई नहीं रुकेगी: कमर्शियल सिलेंडर के दाम 100 रु बढ़े, रेस्तरां में खाना-पीना महंगा होगा

नई दिल्ली. पेट्रोलियम कंपनियों (Petroleum Companies) ने दिसंबर के पहले दिन ही आम आदमी को झटका दिया। कमर्श‍ियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में 100 रु. तक की भारी बढ़त की गई है। इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपए का हो गया। नवंबर में इसकी कीमत 2000.50 रु. थी। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्श‍ियल सिलेंडर मपर हंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों बोझ बढ़ता है और वे इसका असर ग्राहकों पर डालते हैं यानी रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा हो सकता है।

कीमत में लगातार इजाफा 

कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा किया जा रहा है। पिछले महीने भी इसमें 266 रुपए की बढ़त हुई थी। इस बढ़ोतरी के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 2177 रुपए, मुंबई में 2051 रुपए और चेन्नई में 2234 रुपए है। हालांकि, घरेलू गैस की कीमतें अभी ना बढ़ाकर तेल कंपनियों ने कुछ राहत दी है, लेकिन बाद में इन्हें भी बढ़ाया जा सकता है।  

उम्मीदों को झटका 

घरेलू रसोई गैस (LPG) और कमर्श‍ियल सिलेंडर दोनों की कीमत काफी ज्यादा हैं। कई नेताओं का कहना था कि एक्‍साइज ड्यूटी कम करने से पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए हैं। लेकिन अब मोदी सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि LPG सिलेंडर की कीमत भी कम हों। लोगों को उम्मीद थी कि यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कुछ राहत देगी, लेकिन कंपनियों ने तो उलटे दाम बढ़ा दिए।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Petroleum Companies Commercial Cylinder expensive The Sootr LPG रेस्तरां में खाना-पीना महंगा कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ गैस के दाम बढ़े restaurants