सोना 60 हजार पार, मप्र के 4 महानगरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा दाम, अचानक दाम बढ़ने से शादी की तैयारियों में लगे लोगों पर बोझ

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
सोना 60 हजार पार, मप्र के 4 महानगरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा दाम, अचानक दाम बढ़ने से शादी की तैयारियों में लगे लोगों पर बोझ

NEW DELHI. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। भारत में दस ग्राम (एक तोला) सोने के भाव 60 हजार के पार पहुंच गए हैं। इससे शादी की तैयारियों में जुटे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि 2022 के अंंत में सोना 57,000 रुपए पर था। इसने पहली बार 60 हजार की छलांग लगाई है। चांदी के भी दाम एक सप्ताह में 5000 रुपए बढ़ गए हैं। इसका असर मध्यप्रदेश के ज्वेलरी मार्केट पर दिखाई दे रहा है।



निवेशक खरीद रहे सोना



लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ रस्तोगी कहते हैं कि आम आदमी तो ऐसे समय में खरीदारी से बचता है, जबकि निवेशक पैसा लगाता है। बीते दिनों में आ रही तेजी को देखें तो निवेशक रोजाना 100 किलो सोना खरीद रहे हैं। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन कैट विंग के संस्थापक विनोद माहेश्वरी के मुताबिक, इस तेजी से लग रहा है कि सोने की कीमत 62 हजार रुपए के भी पार जा सकती हैं।



ये भी पढ़ें...






एक हफ्ते में चार हजार का अंतर आया



इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रभारी उमेश पाटिल के मुताबिक, 11 मार्च को सोना 56,700 रुपए पर बंद हुआ था। 17 मार्च को इसकी कीमत 60,500 रुपए है। एक हफ्ते में सोने के दाम में चार हजार का अंतर आया है। चांदी के दाम में 5000 रुपए का अंतर है। पिछले हफ्ते चांदी 62000 रुपए पर बंद हुई थी, फिर यह 63000 तक गई। इसकी ताजा कीमत 68000 रुपए है। चांदी 78,000 रुपए की उच्चतम कीमत पर पहले ही जा चुकी है।



बाजार बंद होते होते गिर सकते हैं भाव



भोपाल सर्राफा महासंघ और न्यूज मार्केट सर्राफा संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार धनवानी ने बताया कि पहली बार सोना अपने सबसे ज्यादा दाम पर पहुंचा है। हालांकि इसके दाम सोमवार को बाजार बंद होते होते सोने के भाग गिर सकते हैं। संभावना है कि 60 हजार रुपए के अंदर आ जाएगा। 



अमेरिका की ये दो बैंकें हुुई बंद



अमेरकिा में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक हाल ही में बंद हुए दो प्रमुख बैंक हैं इन दो बैंकों की होल्डिंग कंपनियों को फेडरल रिजर्व ने इमजरेंसी फंड के रूप में 143 बिलियन डॉलर का कर्ज दिया है। हालांकि फेड ने यह नहीं बताया कि बाकी की रकम किन बैंकों को दी गई है।



मध्यप्रदेश के चार बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव



इंदौर- 




  • 22 कैरेट: 55145 रु.


  • 24 कैरेट: 60201 रु.



  • जबलपुर




    • 23 कैरेट- 59,400 रु. 


  • 24 कैरेट- 60,565 रु. 



  • भोपाल




    • 24 कैरेट- 61,350 रु.




    ग्वालियर




    • 22 कैरेट- 56,500 रु.


  • 24 कैरेट- 61,500 रु.



  • चांदी- 70 हजार प्रति किलो 


    सोने के भाव सर्राफा बाजार सोना शादी सोना ऑल टाइम हाई सोना दाम bullion market gold marriage gold all time high gold price
    Advertisment