छत्तीसगढ़ में इन जिलों में लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बीती शाम हुई बारिश

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में इन जिलों में लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बीती शाम हुई बारिश


नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 19 मई की शाम कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। बारिश से गर्मी से कुछ देर के लिए निजात तो मिली, लेकिन रविवार से गर्मी का तापमान फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कई जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म तापमान 44.5 डिग्री रहा है। 



इन जिलों में लू की चेतावनी



छत्तीसगढ़ में अप्रैल और मई के आधे महीने गर्मी ने अपना प्रकोप नहीं दिखाया है लेकिन अब गर्मी अपने चरम पर आने वाली है मौसम विभाग ने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बलौदबाजार, रायगढ़, जांजगीर और दुर्ग में लू चलने की चेतावनी दी है। रायपुर में अभी तक तापमान 42 डिग्री तक रहा है लेकिन अब इसमें 1-2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज भी मौसम मेहरबान है जिससे कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 



इन जिलों में रहा सबसे ज़्यादा पारा



जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश के तिल्दा और शक्ति इन दो जगहों का तापमान सबसे ज़्यादा रहा है। इन जगहों के लोगो को सबसे ज़्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा है। शक्ति और तिल्दा का तापमान 44.8 डिग्री रहा है। 



जून में मानसून आने के आसार



छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग के अनुसार जून महीने की 15 तारीख से मानसून की एंट्री प्रदेश में हो सकती है। जगदलपुर में मानसून 13 जून तक तो वहीं रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में 21 जून तक मानसून आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मानसून 4 दिन की देरी से चल रहा है। 



मौसम में क्यों हो रहा है बदलाव



मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ रुका हुआ है द्रोणिका बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ के मध्य तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक यह फैला हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में गर्मी का पारा बढ़ा हुआ है।


छत्तीसगढ़ लू की चेतावनी रायपुर न्यूज छत्तीसगढ़ के जिलों में लू की चेतावनी Chhattisgarh Weather Alert Chhattisgarh Heat wave warning Heat wave warning in these districts of Chhattisgarh Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी Chhattisgarh News