कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में 14000 की बैठक व्यवस्था, बंटेंगे आदिवासी व समूह की महिलाओं के बनाए सामान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में 14000 की बैठक व्यवस्था, बंटेंगे आदिवासी व समूह की महिलाओं के बनाए सामान

RAIPUR. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया। यहां उन्होंने जानकारी दी कि 14 हजार दर्शक क्षमता के अनुसार यहां व्यवस्था की जा रही है। पत्रकारों के लिए भी अलग से बैठक व्यवस्था होगी। इसका भूमिपूजन भी उन्होंने किया। साथ ही बताया कि आदिवासियों और स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों पर आधारित उपहार व खाद्य सामग्रियों का यहां वितरण किया जाएगा, इसके जरिए राज्य शासन की उपलब्धियां भी एक तरह से प्रस्तुत होंगी।



प्रदेश कांग्रेस और राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की भी बड़ी भूमिका रहेगी



जायजा लेने के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से भी चर्चा की, इसमें उन्होंने बताया कि महाधिवेशन के सफल आयोजन में प्रदेश कांग्रेस और राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की भी बड़ी भूमिका रहेगी। उन्हें भी जिम्मेदारियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यहां वेणुगोपाल, बंसल जी, तारीक अनवर जैसे राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी आए थे। उन्होंने आयोजन को लेकर जरूरी बातें कही और अपना मार्गदर्शन दिया था, उसी के अनुरूप तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।



यह खबर भी पढ़ें






छत्तीसगढ़ सरकार की भी दिखेंगी उपलब्धियां



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि महा अधिवेशन के साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें कांग्रेस के इतिहास को प्रदर्शित तो किया ही जाएगा। साथ ही स्टालों के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी। आदिवासी और स्व सहायता समूह की महिलाएं जो बना रही हैं उन्हें भी वितरित किया जाएगा। इसके जरिए भी सरकार के बेहतर कामकाज का प्रस्तुतीकरण होगा।



सीएम ने किया भूमिपूजन



आपको बता दें कि राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गजों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जो खाका तैयार किया है, यहां उसी के अनुरूप अस्थायी निर्माण कार्य किया जा रहा है। आयोजन के सुफल परिणाम के लिए ही टेंट आदि लगाने से पहले मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के अन्य दिग्गजों की उपस्थिति में इसका भूमिपूजन किया गया। अब इसके बाद यहां निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।


सीजी न्यूज समूह की महिलाओं का सामान CG News बंटेंगे सामान 14000 की बैठक व्यवस्था कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन goods of women of the group goods will be distributed 14000 meeting arrangements Congress National Convention