/sootr/media/post_banners/dbad46e4b12cafdcc301e9329d32611ef3aa370ca6705bcf80faa9e728a80c1e.jpeg)
BIJAPUR. बीजापुर में एक बार फिर नक्सलवाद को लेकर गुड न्यूज आई है, जिससे यह साबित होने लगा है कि प्रदेश में नक्सलवाद सिमटते जा रहा है। दरअसल, जिले के सिलगेर में 4 महिला नक्सलियों समेत 19 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। इसके पहले सिलगेर के जंगलों में आईईडी बम बरामद कर बम को निष्क्रिय करने में पुलिस को सफलता मिली है।
4 महिला नक्सलियों समेत 19 माओवादियों ने किया सरेंडर
मिली जानकारी के अनुसार सिलगेर में ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दरम्यान पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, केद्रीय रिजर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एस.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सामने 4 महिलाओं सहित 19 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ गए। वहीं आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि का दिया गया है। वहीं सिविक एक्शन कार्यक्रम मे सीलगेर पंचायत के 400 ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्हें घरेलू उपयोग सामान का वितरण किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...
3 माओवादी सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार
इसके पहले बीते दिन ( 2 अप्रैल) ही कांकेर पुलिस ने 3 माओवादियों को सर्चिंग के दौरान पानिडोबिर के जंगल से गिरफ्तार किया है। इनमें माओवादी सुमंद उर्फ सुमन आंचला व संजय उसेण्डी एवं परसराम धनगुल पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तब पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने के बाद थाने के अपराधों में जारी स्थायी वारंट के अपराध के संबंध में विभिन्न माओवादी घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा माओवादी संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया। साथ ही कोयलीबेडा थाना अंतर्गत विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल होकर अन्य माओवादी साथियों के साथ घटना करना स्वीकार किया।