भिलाई में सफाई करते समय करंट की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत, दो गंभीर 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भिलाई में सफाई करते समय करंट की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत, दो गंभीर 

BHILAI. पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल, छत के ऊपर सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो है। जानकारी के अनुसार भिलाई के उम्दा रोड निवासी कोमल जैन के घर की छत पर चढ़कर तीन महिलाएं सफाई का काम कर रही थी। छत के ऊपर से 11 केवी का हाई टेंशन लाइन गया हुआ है। सफाई के दौरान एक स्टील का राड तार के संपर्क में आ गया। हादसे घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई है और दो का इलाज चल रहा है।



11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने तीनों घायल हो गए



जानकारी के अनुसार आज करीब 11-12 बजे के बीच उम्दा रोड निवासी कोमल जैन की पत्नी कुमुद जैन (48) अपनी परिचित कामिनी रामपुरिया (45) और उसकी बेटी दिशा रामपुरिया (23) के साथ छत पर सफाई का काम कर रही थी। मकान के ऊपर से गुजरे 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने तीनों घायल हो गए। तीनों को रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। जहां कुमुद जैन की मौत हो गई। वहीं कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा रामपुरिया का इलाज जारी है। 



यह खबर भी पढ़ें






यह दुर्घटना विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से घटी



गौरतलब है कि दो साल पहले कोरिया जिले के बैंकुठपुर में एक महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया था। लोगों का आरोप था कि यह दुर्घटना विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से घटी है। पुलिस और प्रशासन की समझाईश मे लोगों का गुस्सा शांत हुआ था। महलपारा इलाके के डबरीपारा बस्ती में महिला अपने घर के छत पर पानी की टंकी देखने गई हुई थी। इसी दौरान वो छत के ऊपर से गुजरने वाले 11 केवी केबल के चपेट मे आकर झुलस गई। महिला की छटपटाहट की आवाज सुनकर घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक महिला ने दम तोड दिया था।


सीजी न्यूज one died electrocuted while cleaning चपेट में आईं तीन महिलाएं सफाई करते समय लगा करंट भिलाई में हादसा three women got electrocuted एक की मौत Accident in Bhilai CG News