रायपुर में खड़गे ने दिया नारा- सेवा संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान, 6 प्रस्ताव पेश, सोनिया ने भी किया संबोधित

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायपुर में खड़गे ने दिया नारा- सेवा संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान, 6 प्रस्ताव पेश, सोनिया ने भी किया संबोधित

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधित किया है। इसी के साथ अंबिका सोनी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रस्तावों और संविधान संशोधन की जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि अंबिका सोनी कि अध्यक्षता में छोटे और बड़े 85 संशोधन किए है। 



कांग्रेस के संविधान में संशोधन



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि पहला- समाजिक न्याय की क्रांति का आगाज हुआ है। SC-ST सभी पदों पर 50% आरक्षण किया जाए। 50 साल के कम के नौजवान और महिलाओं कि 50% भागिदारी होगी। दूसरा-अब पार्टी में पेपर मेंबरशिप नहीं होगी सभी मेम्बरशिप डिजिटल माध्यम से होंगे। तीसरा- ब्लाक से लेकर जिला नगर पालिका तक प्रदेश सभी कांग्रेस की इकाई को भी PCC में शामिल किया गया है। चौथा- थर्ड जेंडर को भी जोड़ने का काम किया गया है। पांचवा- पिता के नाम के साथ मां और पत्नी का नाम भी अब जोड़ा जाएगा। छटवां- सदस्यता से 6 PCC डेलीगेट्स पर 1 AICC सदस्य चुना जाएगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 35 हैं उसमें SC-ST महिला और युवा 50 फीसदी सदस्य होंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री आटोमेटिक AICC के सदस्य होंगे।



ये भी पढ़ें...



सोनिया ने बताया, RSS से लड़ने के लिए कांग्रेस की क्या है रणनीति?



आखिरी सांस तक कांग्रेस का सम्मान: खड़गे



मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्लेनरी को संबोधित किया है। खड़गे ने कहा है कि मैं आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी का सम्मान करूंगा। लोकतंत्र सबसे बड़ा स्वरूप सोनिया गांधी-राहुल गांधी हैं। नफरत के माहौल के बीच राहुल गांधी ने रोशनी की उम्मीद दिखाई। भारत जोड़ों यात्रा उगते सूरज का नाम है जो देश के कोने कोने में असंभव को संभव कर दिखाया है।  हर मौसम में करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े। महात्मा गांधी 1924 में कर्नाटक के अधिकवेशन में अध्यक्ष बने थे। इस दौरान उन्होंने नई दिशा दी, गांव कस्वे से लोग कांग्रेस के झंडे के नीचे आए। यही से कांग्रेस जन आंदोलन के तरह जनता के सामने आई। 75वें वर्ष में चुनौती से देश गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने अंधकार की तरफ धकेला है। इसलिए आज से आंदोलन की शुरुआत हो रही है। 



सेवा, संघर्ष और बलिदान.. सबसे पहले हिंदुस्तान- खड़गे



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान का नारा दिया है। खड़गे ने कहा है कि युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है। महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। ED की जरिये जनता की सरकार को गिराया जा रहा है। महाधिवेशन को रोकने के लिए छापा मारा, गिरफ्तार किया। लेकिन हमारे नेता , मुख्यमंत्री डटे रहे। देश के प्रजातंत्र को नष्ट किया जा रहा है। 



अमीर-गरीब के बीच केंद्र ने बनाई गहरी खाई- खड़गे



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अमीर और गरीब के बीच गहरी खाई केंद्र की सरकार ने बना दी है। GST ने छोटे उद्योगों को चौपट कर दिया गया। 4 घण्टे के नोटिस पर देश बंदी कर दी गई लोग दरबदर हो गए। 12 करोड़ लोगों का रोजगार गया। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिये गए। अमीर मित्रों की दौलत पर बढ़ोतरी हुई औऱ वो दूसरे नम्बर पहुंच गए। 13 गुना प्रधानमंत्री के दोस्तों के व्यवसाय बढ़ गए।  देश की सब चीजें बेचीं जा रही है। दिल्ली में बैठे लोगों ने मनरेगा के बजट को घटा दिया है। गरीबी के लिए ये उनका काम है। चीन के सामने केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने घुटने टेक दिये। विदेश मंत्री कहते है चीन से लड़ नहीं सकते वो हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2023 और 2024 में सर्मपित भी रहेंगे और कुर्बानी भी देंगे। देश का पेट पालने वाले को कभी भूखा न सोना पड़े यह लक्ष्य, नफरत का माहौल खत्म करना, लोगों कब अधिकारों की रक्षा करने के साथ साथ कई और लक्ष्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताए हैं।


रणदीप सिंह सुरजेवाला Randeep Singh Surjewala मल्लिकार्जुन खड़गे Mallikarjun Kharge सोनिया गांधी ने किया संबोधित Sonia Gandhi addressed छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन Congress National Convention Chhattisgarh News
Advertisment