छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आकाश शर्मा जीते, 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते; 9 लाख वोट खारिज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आकाश शर्मा जीते, 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते; 9 लाख वोट खारिज

RAIPUR. युवक कांग्रेस के लिए हुए चुनावों के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आकाश शर्मा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष मोनू अवस्थी को 3 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ दिया है। सभी 90 विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्ष और सभी जिले में जिलाध्यक्ष के लिए वोटिंग से ये फैसला हुआ। आकाश शर्मा सीएम बघेल के करीबियों में गिने जाते हैं। विधानसभावार आंकड़े और नतीजे आने में अभी कुछ समय है।



9 लाख वोट खारिज



अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में 16 लाख 53 हजार वोट पड़े थे। इनमें से 7 लाख 16 हजार वोट ही मान्य किए गए। शेष सभी को खारिज कर दिया गया। जो खारिज किए गए इनकी संख्या 9 लाख से ज्यादा है। अब जबकि सभी परिणाम आएंगे इंटरव्यू भी होगा और उसके बाद अधिकृत रूप से युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। अभी इंटरव्यू की तारीख घोषित नहीं हुई है।


छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव आकाश शर्मा जीते cg youth congress state president election Akash Sharma won CG News छत्तीसगढ़ की खबरें