BALOD: बेटे की मृत देह देख खुद को संभाल नहीं सकी मां, कुछ ही घंटो बाद तोड़ा दम, पिता भी अस्पताल में भर्ती

author-image
एडिट
New Update
BALOD: बेटे की मृत देह देख खुद को संभाल नहीं सकी मां, कुछ ही घंटो बाद तोड़ा दम, पिता भी अस्पताल में भर्ती

BALOD:  बीमारी के चलते एक 14 साल के एक बच्चे अशोक की अचानक मौत हो गई। बेटे की मौत का पता चलते ही बच्चे की मां नीरा बाई को सदमा (mother died out of shock) लगा कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बच्चे को वैसे तो बुखार भी होना बताया जा रहा था, लेकिन मौत के वक्त बच्चे के मुंह से झाग निकलने से ये मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेंगे। पिता अशोक पीलिया के चलते राजनांदगांव (rajnadgaon) के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।



‎पिता का इलाज जारी



परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक आर्यन को बुखार आ रहा था‎, लेकिन मौत से पहले उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद उसकी मौत संदेहास्पद हो गई। उसके बाद मां की भी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ गांव में किया गया। आर्यन के पिता अशोक को‎ भी पीलिया हुआ है। इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया‎ है।



मौत का कारण जानने के लिए बिसरा जांच



गुंडरदेही‎ BMO डॉ. रेणुका प्रसन्नो ने बताया‎ कि बच्चा की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी मां की मौत सदमे में गुंडरदेही‎ लाने के समय में हुई। मौत से पहले बच्चे के मुंह से‎ झाग निकल रहा था। जिस वजह से मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के‎ बाद बिसरा जांच की जाएगी। उसके बाद फारेंसिक‎ जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।‎ उधर मृतक बच्चे के पिता की हालत भी गंभीर है। उसके शरीर में बमुश्किल 6 ग्राम ब्लड ही बचा है।‎ फिलहाल गांव में मातम का माहौल है।


mother die after sons death balod crime news बालोद न्यूज Balod News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News chhattisgarh news in hindi rajnandgaon hospital पीलिया का कहर बेटे के बाद मां की मृत्यु बालोद क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ समाचार