Balod: कुएं का पानी बना जानलेवा, 8 बीमार, महिला की मौत

author-image
एडिट
New Update
Balod: कुएं का पानी बना जानलेवा, 8 बीमार, महिला की मौत

बालोद। बालोद का एक परिवार जिस कुएं से बरसों पानी पीता रहा वही कुआं उनकी मौत का कारण बन गया। जिस कुएं ने बरसों बरस उनकी प्यास बुझाई, उन्हें क्या पता था एक दिन यही कुआं जिंदगी भी लील लेगा। मामला बालोद के सुरेगांव का है। जहां एक पुराने कुएं का पानी एक परिवार के कुछ लोगों के लिए काल बन गया।





क्या है मामला?





बालोद जिले में दो परिवार के 8 लोग उल्टी दस्त के कारण बीमार हो गए हैं,  जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी बीमार एक ही कुंए का पानी पीते थे, जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई है।   





1 की मौत, 3 गंभीर





जानकारी के मुताबिक गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सुरेगांव में उल्टी-दस्त के चलते 2 परिवार के 8 लोग बीमार हो गए, जिसमें से महिला प्रमिला की मौत हो गई। वहीं अन्य 7 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें से 3 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। अन्य 3 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरेगांव और 1 पीड़ित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में उपचार किया जा रहा है।  





जानकारी के अनुसार प्रमिला की मौत डायरिया के चलते होने की आशंका जताई जा रही है।  वहीं बिहउ लाल, बासीन बाई, सिलोचना बाई, कमलेश कुमार, दामिनी, सूर्यकांत और प्रतीक कुमार का उपचार  जारी है।  बताया जाता है कि सभी बीमार एक ही कुंए का पानी पीते थे, जिससे उनकी तबीयत खराब हुई है। कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँच गए है और मामले की जांच की जा रही है।



 



राजनांदगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालोद न्यूज rajnandgaon health centre Balod News उल्टी दस्त से मौत छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी rajnandgaon बालोद न्यूज इन हिंदी balod news in hindi छत्तीसगढ़ न्यूज chhattisgarh news in hindi Chhattisgarh News