ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण करेंगे CM शिवराज; जानिए बड़ी खबरें

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण करेंगे CM शिवराज; जानिए बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी.. खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का होगा अंतिम संस्कार



आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार लंदन में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए के लिए राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू रविवार को ब्रिटेन पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की याद में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिस्र दौरा



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। राजनाथ सिंह फिलहाल दुबई पहुंच चुके हैं। इस दौरान दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर से मिस्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राजनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगी, इसलिए मैं जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।



उज्जैन में सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम शिवराज



आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सीएम शिवराज शहर में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम शिवराज सोमवार सुबह 10 बजे महाकाल की नगरी पहुंचेंगे। जहां पर सबसे पहले नरसिंह घाट के पास शंकराचार्य मठ के पास स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिष्ठित संतों के सानिध्य में होने वाले प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होकर वह भोपाल के लिए रवाना होंगे।



देशभर में नवरात्र उत्सव से पहले गरबा की तैयारियां शुरू



देशभर में नवरात्र उत्सव से पहले ही गरबा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में गरबा पंडाल लगने शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर गरबे की प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। कोरोना के चलते गरबा दो साल के बाद हो रहा है। ऐसे में दो साल बाद नवरात्र पर गरबा के साथ मां की आराधना होगी।



रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भिड़ेंगे इंडिया और न्यूजीलैंड लीजेंड्स



रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग में आज इंडिया और न्यूजीलैंड लीजेंड्स आमने-सामने होंगे। ये मैच आज शाम को साढ़े सात बजे होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग के मैच खेले जा रहे हैं। पहले इंडिया और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मुकाबला रविवार को होना था लेकिन किन्ही कारणों के चलते अब ये मैच सोमवार को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉटसन और युवराज सिंह जैसे कई दिग्गज खेल रहे हैं।


latest news today news News update cm shivraj ujjain Britain Queen Elizabeth cremated today ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event
Advertisment