रायपुर में सीएम बघेल बोले- BJP गाय और राम पर केवल वोट मांग सकती है, सेवा नहीं कर सकती, हम सेवा कर रहे हैं तो इन्हें तकलीफ क्यों?

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
रायपुर में सीएम बघेल बोले- BJP गाय और राम पर केवल वोट मांग सकती है, सेवा नहीं कर सकती, हम सेवा कर रहे हैं तो इन्हें तकलीफ क्यों?

Raipur. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम और गाय के मसले पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया है कि, हम सेवा कर रहे हैं तो इन्हें तकलीफ़ क्यों हो रही है।पंद्रह साल इन्हें (BJP) को मौक़ा मिला तो माता कौशल्या का मंदिर जो विश्व में इकलौता है वहाँ झांकने तक नहीं गए। सीएम बघेल ने BJP से कहा है कि, आप कमी गलती गिनाइए ये विपक्ष का धर्म है। हम सुधारेंगे जहां आवश्यकता होगी लेकिन हम गौ सेवा कर रहे हैं थोड़ा सा आप भी जाकर सेवा कर लो।





क्या मसला हुआ



 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत शिवरीनारायण गए थे। शिवरीनारायण को माता शबरी के उस स्थान के रुप में माना जाता है, जहां उन्होंने भगवान राम को बेर खिलाए थे। सीएम बघेल ने शिवरीनारायण में घाटों का नाम मर्यादा पुरषोत्तम राम,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, लव-कुश, माँ सीता के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने राम वन गमन पथ के तहत शिवरीनारायण में चल रहे काम का भी जायज़ा लिया। इस मसले को लेकर बीजेपी ने टिप्पणी कर दी।बीजेपी ने गौठानाें में गायों के मारे जाने का आरोप भी लगाया।





क्या कहा BJP ने



  बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शिवरीनारायण में घाटों का नाम भगवान राम समेत आराध्यों के नाम करने की घोषणा के बाद तंज कस दिया और कहा कि ये वही कांग्रेस है जिन्होंने राम सेतु को नकारा था।नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने गौठानों में गायों के मारे जाने का आरोप भी लगाया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा



“यही कांग्रेस पार्टी ने राम सेतु के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न उठाया था।जो राम सेतु के अस्तित्व को नकार रहे थे।इससे अंदाज़ा लगा लीजिए क्या इनकी सोच है?जांजगीर चाँपा ज़िले के पोड़ी दलहा में दस गायों की गौठानों में मौत हुई है। लगातार मौत का सिलसिला जारी है। गौठानों में गाय की मौत ना हो इसके लिए सरकार के पास में कोई पुख़्ता इंतज़ाम नहीं है।बेमेतरा ज़िले के बेरला विकासखंड के ग्राम सरदा में सात गायों की मौत हुई है।सत्रह गायों की मौत दो दिन के अंदर हुई है।”





क्या कहा CM बघेल ने



मुख्यमंत्री बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर तीखा हमला हमला किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सवाल किया कि,15 बरस इनकी सरकार थी इन्होंने क्यों नहीं किया और हम कर रहे हैं तो तकलीफ़ क्यों हो रही है। CM बघेल ने गौठान के मसले पर कहा कि, इन्हें केवल गलती खोजना है, गौठान इतने बने हैं कभी जाकर गौ माता को एक मुट्ठी चारा दें दे यह भाजपा के लोगों से नहीं होगा।CM बघेल ने कहा



“छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल मौक़ा मिला था, इन लोगों ने राम जी के नाम से वोट लिया जरुर, लेकिन राम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायके है।पूरे दुनिया का एकमात्र मंदिर है।रमन सिंह पंद्रह साल में एक बार झांके तक नही। रमेश बैस जी का तो गाँव है।अभी झारखंड के राज्यपाल हैं। लेकिन कभी इन्होंने सुध नहीं ली। केवल वोट लेना चाहा। चाहे वो राम के नाम से हो चाहे गाय के नाम से हो।हमारी सरकार ने राम वन गमन पर्यटक पथ का निर्माण शुरु किया है। नौ जगह चिन्हित किया है। पहले चरण में चंद्रखुरी और शिवरीनारायण को लिया और दूसरी जगह काम चल रहा है। इनको तकलीफ़ क्यों हो रही है ? इनको मौक़ा मिला था पंद्रह साल।हमारे पौने चार साल में दो साल तो कोरोना में निकला,उसके बावजूद भी हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। ये गाय के नाम से वोट माँग सकते हैं गउ माता की सेवा नहीं कर सकते।गौठान इतने बने हैं कभी जाकर एक मुट्ठा चारा दे दें यह भाजपा के लोगों से नहीं होता। वो कमी गिनाने जरुर जाएँगे। आप कमी गिनाइए विपक्ष का धर्म है।हम लोग उसको सुधारेंगे,जहां जहां सुधार की आवश्यकता है। लेकिन गौ माता की सेवा कर रहे हैं थोड़ा सा आप भी जाकर सेवा कर लो।”



chhatisgarh राम और गाय पर सियासत सीएम बघेल ने कहा बीजेपी को राम और गाय पर केवल वोट माँगने आता है सेवा करते नहीं आता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा था इसी कांग्रेस ने राम सेतु पर सवाल उठाया था