सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ, कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में गांधी चौपाल लगाने की करेगी शुरुआत

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ, कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में गांधी चौपाल लगाने की करेगी शुरुआत

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान





गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं शराबबंदी पर यूटर्न लेने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल में मार्च निकालेंगी। हालांकि बाद में वे सरकार के कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री चौहान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव, श्रीराम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश पटेल दाजी, देव संस्कृत विश्वविद्यालय गायत्री परिवार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 9:30 बजे से कर्फ्यू वाली माता मंदिर और तलैया स्थित मां काली मंदिर में आरती करेंगी। सुबह 10:30 बजे काली मंदिर से नीलम पार्क तक पैदल चलेंगी। यहां से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगी और गांधी प्रतिमा के पास शराब और नशे के खिलाफ 2 मिनट का मौन रखेंगी।





कांग्रेस लगाएगी गांधी चौपाल





महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर से कांग्रेस पूरे प्रदेश में 500 जगह गांधी चौपाल लगा रही है। चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस दौरान बापू के योगदान को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया जाएगा। इसके बाद देश की एकता और समरसता के भजन गाए जाएंगे, जो महात्मा गांधी की प्रार्थना सभा में गाए जाते थे। इसके बाद आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सुबह 10 बजे भोपाल जिले के बीलखेड़ा और रातीबड़ में चौपाल लगाई जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद होंगे।





केंद्रीय गृह मंत्री 4 अक्टूबर को जाएंगे जम्मू-कश्मीर





केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे। उनके इस दौरे से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसकी वजह है बुधवार (28 सितंबर) और गुरुवार (29 सितंबर) को हुए धमाके। इससे पहले अमित शाह 30 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उनकी यात्रा से पहले इस तरह के हमलों को देखते हुए उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया।





स्वच्छ भारत दिवस





केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय आज स्वच्छ भारत दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राष्ट्रपति को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 और 2021-22 की फंक्शनैलिटी असेसमेंट रिपोर्ट सौंपेंगे। स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके साथ ही जल जीवन सर्वेक्षण-2023, रेट्रोफिट टू ट्विन पिट अभियान और स्वच्छ जल से सुरक्षा अभियान का आगाज भी होगा।



News update today news latest news big event big news आज की खबरें बड़ी खबरें ताजा खबरें