RAIPUR: कैबिनेट की बैठक, बढ़ सकती है माननीयों की तनख्वाह,वेतन में 30 से 50 हज़ार वृद्धि की खबरें,अनुपूरक बजट को मंज़ूरी,

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR: कैबिनेट की बैठक, बढ़ सकती है माननीयों की तनख्वाह,वेतन में 30 से 50 हज़ार वृद्धि की खबरें,अनुपूरक बजट को मंज़ूरी,

Raipur।छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज दोपहर सीएम निवास में आयोजित है। खबरें हैं कि, अनुपूरक बजट को मंज़ूरी देने के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण फ़ैसलों को कैबिनेट मंज़ूरी देगी।इनमें विधायक, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री,मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के वेतन में बढ़ोतरी को कैबिनेट मंज़ूरी दे सकती है। इसके अलावा ट्रांसफ़र पॉलिसी में कुछ समय के लिए सरलीकरण हो सकता है।





बढ़ेगी माननीयों की तनख्वाह

  ऐसी सूचना है कि, कैबिनेट आज विधायकों से लेकर मुख्यमंत्री के वेतन में वृद्धि को मंज़ूरी दे सकती है। इनमें नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, मंत्री, मुख्यमंत्री सभी को लाभ होगा। खबरों के अनुसार वेतन में तीस हज़ार से पचास हज़ार तक की वृद्धि हो सकती है।





ट्रांसफ़र नीति में अस्थायी परिवर्तन

  राज्य की ट्रांसफ़र नीति में परिवर्तन की खबरें हर कैबिनेट के पहले खबरों का हिस्सा बनती हैं, लेकिन यह अमली रूप में नुमाया नहीं होता। फ़िलहाल समन्वय समिति जिसमें खुद मुख्यमंत्री बघेल अध्यक्ष हैं वह समिति स्थानांतरण पर निर्णय करती है। मंत्रियों की ओर से लगातार यह माँग रही है कि, ट्रांसफ़र का अधिकार वापस आए। ऐसे संकेत हैं कि कैबिनेट कुछ समय के  लिए ट्रांसफ़र नीति में बदलाव कर सकती है और मंत्रियों को अधिकार मिल सकते हैं।





कैबिनेट ब्रीफ़िंग में पता चलेगा

  कैबिनेट की बैठक क़रीब बारह बजे है, जो दो घंटे के आसपास तक चलेगी।इस बैठक के बाद ब्रीफ़िंग होगी जो मंत्री रविंद्र चौबे या फिर मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे, तब ही समझ आएगा कि जो सूचनाएँ हैं फिर वो माननीयों के वेतन वृद्धि की हों या कि अनुपूरक और ट्रांसफ़र नीति की, वह कितनी सही साबित हुईं।


कैबिनेट बैठक supplementary budget स्थानांतरण नीति अनुपूरक बजट को मंज़ूरी वेतन बढ़ोतरी salary increase Transfer Policy Raipur News cabinet meeting छत्तीसगढ़ chhatisgarh