देश में गणेश चतुर्थी की धूम, बाढ़ से घिरे पाकिस्तान को मदद भेजेगा भारत? अब वॉट्सऐप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
देश में गणेश चतुर्थी की धूम, बाढ़ से घिरे पाकिस्तान को मदद भेजेगा भारत? अब वॉट्सऐप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री

BHOPAL. द सूत्र में आपका स्वागत है। जानिए, आज देश-दुनिया में क्या महत्वपूर्ण होने वाला है..





31 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी



आज देशभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 6 शुभ मुहूर्त रहेंगे। सुबह 11.20 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक का समय सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इस वक्त मध्याह्न काल रहेगा, जिसमें गणेश जी का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही और लंबोदर योग भी है।



12 साल बाद पाकिस्तान को मदद भेजेगा भारत ?



पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बाढ़ ने भीषण तबाही मची है। इसकी वजह से अब तक 1 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही करीब 3 करोड़ 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इस आपदा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुख जता चुके हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान को मानवीय आधार पर राहत सामग्री भेज सकती है। विदेश मंत्रालय पाकिस्तान को मदद देने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है।



14 दिन की न्यायिक हिरासत में केआरके



एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान को बोरीवली कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो साल पुराने केस में मुंबई पुलिस ने कमाल को एयरपोर्ट से अरेस्ट कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। ये कार्रवाई 2020 के एक विवादित ट्वीट पर की गई। आपको बता दें की कमाल दो साल बाद मुंबई लौटे थे। केआरके ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और और ऋषि कपूर के निधन के बाद विवादित ट्वीट किए थे।



वॉट्सऐप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे पैसेंजर



अब पैसेंजर सफर के दौरान खाना ऑर्डर कर सकेंगे। यात्री व्हाट्सएप के जरिए खाना मंगवा सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की फूड डिलीवरी सर्विस जूप जियो हैप्टिक के साथ मिलकर ये सुविधा शुरू की है। ये सुविधा फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर शुरू की गई है। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने PNR का इस्‍तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर आप सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं।



यूपीए के 30 से ज्यादा विधायक रांची से रायपुर एयरलिफ्ट



झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के विधायकों को एयरलिफ्ट किया गया। कांग्रेस-जेएमएम और राजद के 30 से ज्यादा विधायक रांची से रायपुर के लिए एयरलिफ्ट किए गए। इन बसों से सभी को नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट लाया गया जिसके बाद सभी विधायक इस रिसॉर्ट में रुके हैं। इन विधायकों में कांग्रेस से 12, JMM के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल है। रांची एयरपोर्ट सीएम हेमंत सोरेन खुद बस में विधायकों के साथ दिखाई दिए थे। रायपुर में दो दिनों के लिए रिसॉर्ट की बुकिंग की गई है।


India to send help to Pakistan KRK in 14-day judicial custody rail passengers will be able to order food from WhatsApp MLAs airlifted from Ranchi to Raipur देश में गणेश चतुर्थी की धूम पाकिस्तान को मदद भेजेगा भारत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केआरके वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री रांची से रायपुर एयरलिफ्ट किए गए विधायक
Advertisment