छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर ने IPL में लगाई छक्कों की हैट्रिक, डीविलियर्स हैं आइडल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर ने IPL में लगाई छक्कों की हैट्रिक, डीविलियर्स हैं आइडल

Bhilai. छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह का बल्ला IPL में जमकर बोल रहा है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगा दी। सनराइजर्स के लिए शशांक ने 6 गेंदों पर 25 रन ठोक दिए। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनका क्रिकेट का सफर मध्यप्रदेश के सिवनी से शुरू हुआ था।





पापा के साथ खेलते थे क्रिकेट





शशांक सिंह 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। वे पापा के साथ प्लास्टिक की गेंद से क्रिकेट खेला करते थे। उनके क्रिकेट के सफर की शुरुआत मध्यप्रदेश के सिवनी से हुई और वे बाद में छत्तीसगढ़ के लिए खेले। वे भोपाल में भी खेले। जब वे मुंबई पहुंचे तो पता चला क्रिकेट कितना टफ होता है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी खिलाड़ी राजेश दवे ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने उनके टैलेंट को पहचाना।





साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स आइडल





शशांक सिंह साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को अपना आइडल मानते हैं। उनका सपना है कि वे भारत का प्रतिनिधित्व करें। उन्हें भारत के लिए प्रदर्शन भी करना है। भारत को मैचों में जीत दिलानी है। शशांक को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला। उन्होंने पूरे फोकस के साथ क्रिकेट खेला। वे हर दिन नई ऊर्जा के साथ खेलते हैं।





'मेरे खेल का एक अलग स्टाइल'





हर एक खिलाड़ी के खेलने का एक स्टाइल होता है। शशांक का कहना है कि उनका भी एक स्टाइल है। वे इतने सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं तो वे कुछ नया नहीं करेंगे। जैसा खेल रहे हैं वैसा खेलेंगे। शशांक बताते हैं कि उनके कोच ने सिखाया है कि उन्हें सिर्फ बॉल को देखना है और खेलना है। उसमें चाहे चौका लगे छक्का या एक रन बने।



 



भिलाई 2022 IPL Bhilai six MP छत्तीसगढ़ आईपीएल हैट्रिक Cg मध्यप्रदेश सिक्स Sports Shashank Singh शशांक सिंह hat-trick खेल की खबरें