MUNGELI: लोक गायक गोफेलाल ने की अपने क्राइम पार्टनर की हत्या, नए बन रहे पुल से फेंका शव

author-image
एडिट
New Update
MUNGELI: लोक गायक गोफेलाल ने की अपने क्राइम पार्टनर की हत्या, नए बन रहे पुल से फेंका शव

MUNGELI: छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल (folk singer gofelal) गिरफ्तार किए गए हैं। गोफेलाल पर आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक अन्य युवक की हत्या की है। पत्थरों से कुचल कर युवक की हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन पुल से नीचे फेंक दिया। जिस युवक की हत्या हुई है वो लोक गायक का क्राइम पार्टनर बताया जा रहा है, जो चोरी के आरोप में जेल जाने के बदले अपना हिस्सा मांग रहा था। मामला मुंगेली (Mungeli) जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है।





पुलिस को तकरीबन आठ दिन पहले दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास एक घायल युवक पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के सिर, आंख, नाक और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त 22 जुलाई को बेमेतरा के नवागढ़ निवासी राज कुमार पात्रे के रूप में हुई थी। 





जांच में खुलासा





जांच में पता चला कि करीब 5-6 माह पहले गोफेलाल गेंदले ने एक चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। पुलिस को इस बात का पता चलने पर राजकुमार पात्रे ने आरोप अपने ऊपर ले लिया। और, उसे जेल हो गई। साइबर सेल की मदद से शव मिलने के एक दिन पहले गोफेलाल की लोकेशन भी वही मिली। इसके बाद पुलिस ने गायक गोफेलाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गोफेलाल ने हत्या की बात कबूल कर ली है।





बाइक और रुपए के बदले जेल





चोरी का इल्जाम अपने सिर लेने के बदले में गोफेलाल ने राजकुमार को बाइक और कुछ रुपए देने का वादा किया था। जेल से छूटने के बाद राजकुमार, गोफेलाल से वही बाइक और रुपए की डिमांड कर रहा था। पहले तो गोफेलाल टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद भी राजकुमार के बार-बार दबाव बनाने पर गोफेलाल ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसमें अपने एक साथी मनीष अनंत को भी शामिल किया।



गोफेलाल एल्बम गोफेलाल के गाने गोफेलाल chhattisgarh news in hindi gofelal killes his friend gofelal album gofelal songs folk singer gofelal mungeli छत्तीसगढ़ न्यूज Mungeli News Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ी लोक गायक गोफेलाल गोफेलाल ने किया दोस्त का कत्ल