Ambikapur News: मौसम बदलते ही इस तकलीफ का शिकार हुए प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती

author-image
एडिट
New Update
Ambikapur News: मौसम बदलते ही इस तकलीफ का शिकार हुए प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद उन्हें आज सुबह अंबिकापुर के हॉलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी तादाद में उनके समर्थक और शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे। खबर आई है कि उन्हें डीहाइड्रेशन और लूज मोशन की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।



शाला प्रवेश कार्यक्रम में गए थे मंत्रीजी



बीमार होने से पहले खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा दौरे पर थे। कल (गुरूवार) राज्य में मन रहे शाला प्रवेश उत्सव के तहत वो भी अलग अलग स्कूलों में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वो अंबिकापुर में स्थित मल्टीपर्पज स्कूल में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पहले सभी बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म दी और फिर अपने घर चले गए।



कलेक्टर ने की मुलाकात



कार्यक्रम से लौटने के कुछ घंटे बाद, देर शाम उनकी तबियत बिगड़ने लगी। हालांकि तब उन्होंने डॉक्टर से चैकअप करवाया और दवाई लेकर वापस घर लौट गए। लेकिन सुबह उनकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसी ही मिली अंबिकापुर कलेक्टर संजीव झा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। अब उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने उन्हें कहा है कि मंत्रीजी जल्दी घर वापस जा सकेंगे।



पार्षद ने दी जानकारी



मंत्रीजी के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पार्षद दीपक मिश्रा ने दी। दीपक मिश्रा के मुताबिक शाला प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्रीजी घर लौट आए थे। पहले उन्हें थोड़ी थकान हुई, जिसके बाद वो अस्पताल से दवाएं लेकर लौट आए। रात होते होते उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया। 

 


अमरजीत भगत खाद्य मंत्री अमरजीत भगत Chhattisgarh Food Minister ambikapur अंबिकापुर अंबिकापुर न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी Ambikapur News छत्तीसगढ़ न्यूज Amarjeet Bhagat chhattisgarh news in hindi Chhattisgarh Chhattisgarh News