रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तंजानिया की रक्षा मंत्री के साथ करेंगे बातचीत, दिल्ली आएंगे दलाई लामा; जानें आज की बड़ी खबरें

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तंजानिया की रक्षा मंत्री के साथ करेंगे बातचीत, दिल्ली आएंगे दलाई लामा; जानें आज की बड़ी खबरें

BHOPAL. द सूत्र में आपका स्वागत है। जानिए, आज देश-दुनिया में क्या महत्वपूर्ण होने वाला है...





रक्षा सहयोग के लिए तंजानिया के साथ भारत की बैठक



आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए तंजानिया के रक्षामंक्षी डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे। साथ ही रक्षा उद्योग में सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के नए तरीके तलाशे जाएंगे। इस रक्षा सहयोग को लेकर इन गतिविधियों की प्रगति के लिए 2003 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। डॉ. टैक्स भारत में अपने प्रवास के दौरान हैदराबाद भी जाएंगी। जहां वे भारतीय रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगी।



दलाई लामा का दिल्ली दौरा



आज तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा दिल्ली आएंगे। दलाई लामा दिल्ली में करीब 3 साल बाद आ रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वे राजनीति लोगों से मिलेंगे। दलाई लामा सुबह साढ़े सात बजे लेह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। अपनी विजिट के दौरान दलाई लामा कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।



पीएम मोदी ने युवाओं से किया संवाद



गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में देश एक के बाद एक रिवॉल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज इंफ्ररास्ट्रकचर रिवॉल्यूशन हो रहा है। भारत में आज स्वास्थ्य क्षेत्र में रिवॉल्यूशन हो रहा है। पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि अब से कुछ दिन पहले ही हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारा देश कैसा होगा। इसे लेकर देश बड़े संकल्पों पर काम कर रहा है।



2 सितंबर को सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'जानदी वार' होगा रिलीज



मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे अपने फैंस के यादों में अभी भी जिंदा है। सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके पुराने गाने सुनकर अपने दिल को तसल्ली देने की कोशिश करते हैं। हालांकि फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनके चेहेते सिंगर एक नया गाना 'जानदी वार' अब जल्द रिलीज होने वाला है। इसकी पुष्टि म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने की। म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं 'हैलो एव्रीवन। सलीम ने लिखा बहुत से लोग मेरे से ये सवाल पूछते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के साथ आपने जो गाना रिकॉर्ड किया था वो कब रिलीज होने वाला है। तो अब वो समय आ गया है। 2 सिंतबर को 'जानदी वार' गाने को रिलीज किया जाएगा।


latest news today news Defense Minister Rajnath Singh News update तंजानिया की रक्षा मंत्री के साथ बातचीत Dalai Lama to visit Delhi ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह big event