DURG: पिता के 61 साल के डॉक्टर दोस्त की शर्मसार करने वाली हरकत, बेटी समान लड़की से अश्लील हरकत, पीड़ित भी डॉक्टर है

author-image
एडिट
New Update
DURG: पिता के 61 साल के डॉक्टर दोस्त की शर्मसार करने वाली हरकत, बेटी समान लड़की से अश्लील हरकत, पीड़ित भी डॉक्टर है

DURG: AIIMS अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर (aiims doctor) ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। उससे छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं उसके ही पिता का दोस्त है। जो पेशे से खुद डॉक्टर है। उसने पीड़ित को बदनाम करने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह खामोश रही। लेकिन अब उसने पूरी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई नगर थाना (bhilai nagar thana) क्षेत्र का है।





61 साल के डॉक्टर ने की छेड़छाड़





28 साल की डॉक्टर ने जिसकी शिकायत की, उस शख्स की उम्र 61 साल है। नाम है डॉ. पीके रथ। पीड़ित खुद भी डॉक्टर है। छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर भी उनके पिता का दोस्त है। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था। जानकारी के मुताबिक, मामला पिछले साल नवंबर का है, रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई।





घुमाने के बहाने से की अश्लील हरकत





पीड़ित ने बताया कि कुछ ही समय पहले उसने एक कार खरीदी थी। डॉक्टर रथ ने जान पहचान का फायदा उठाकर नई कार में घुमाने की इच्छा जाहिर की। पिता का दोस्त होने के नाते पीड़ित उसे अपने साथ घुमाने ले गई थी। उसी दौरान डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ की। 





शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में है डॉ. रथ





इस घटना के बाद डॉक्टर ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इस वजह से वह डर गई थी। बाद में हिम्मत जुटा कर डॉक्टर ने अपने परिवार को ये बात बताई। पिता ने भी दोस्त को समझाने की कोशिश की। लेकिन डॉ. रथ नहीं माने। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर वर्तमान में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। 



bhilai crime news छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी chhattisgarh crime chhattisgarh crime news aiims bhilai durg crime news एम्स की डॉक्टर से छेड़छाड़ छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज डॉक्टर से छेड़छाड़ दुर्ग क्राइम Chhattisgarh News एम्स भिलाई