मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, जानिए बड़ी खबरें

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, जानिए बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का होगा अंतिम संस्कार



मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली। राजू के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन ने दुख जताया। आपको बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया था जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे। 42 दिन बाद राजू का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में गम का माहौल छा गया। सोशल मीडिया पर राजू के फैंस ने अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी।



कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जारी होगी अधिसूचना



कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि जब से राहुल गांधी ने पार्टी की कमान न संभालने के संकेत दिए थे उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला होने के आसार भी बढ़ गए थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है तो दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। इसको लेकर बुधवार को अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से बंद कमरे में मुलाकात की थी।



पंजाब विधानसभा में एक दिन के विशेष सत्र की मंजूरी वापस



पंजाब विधानसभा में एक दिन के विशेष सत्र की राज्यपाल ने दी मंजूरी को वापस ले लिया है। ये विशेष सत्र आज यानी 22 सितंबर को होना था। भगवंत मान सरकार ने ये विशेष सत्र बहुमत साबित करने के लिए सत्र बुलाया था। सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पिछले 6 महीने से पंजाब की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। बीजेपी विधायकों से संपर्क कर 25 करोड़ का ऑफर कर रही है। वहीं दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है।



मध्यप्रदेश में चीता टास्क फोर्स



नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने मध्यप्रदेश में चीता टास्क फोर्स बनाई है। इस फोर्स में 8 लोगों को शामिल किया गया है। टास्क फोर्स के चेयरमैन रिटायर्ड PCCF आलोक कुमार को बनाया गया है। इसमें NTCA दिल्ली और WII देहरादून के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ हैं। टास्क फोर्स चीतों की आबादी बढ़ाने, रहवास की सुविधाएं और सुरक्षा पर काम करेगी।



कारम घोटाले को लेकर आदिवासी न्याय यात्रा



कारम डैम में हुए घोटाले और आदिवासियों की मांग को लेकर पांचीलाल मेड़ा ने बुधवार को पदयात्रा शुरू की है। ये पदयात्रा धार से भोपाल तक की जाएगी. पदयात्रा में पांचीलाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सचिन यादव भी शामिल हुए। सचिन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। आदिवासी, दलित समाज के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है इसलिए आदिवासी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए कारम डैम से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।


latest news today news News update ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event
Advertisment