RAIPUR: विधानसभा में पहली बार प्रश्न का जवाब ही नहीं दे पाई सरकार,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल पर मौन रह गई सरकार

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR: विधानसभा में पहली बार प्रश्न का जवाब ही नहीं दे पाई सरकार,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल पर मौन रह गई सरकार

Raipur। छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जबकि, प्रश्नकाल में दर्ज सवाल का जवाब राज्य सरकार नहीं दे पाई है। यह प्रश्न नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने लगाया था जो जेम पोर्टल से सामग्री क्रय करने के संबंध में था। जवाब नहीं आने से बिफरे विपक्ष ने आसंदी से व्यवस्था माँगी जिस पर आसंदी ने इस मसले पर निर्देश दिए कि, जेम पोर्टल से सामग्री क्रय करने के विषय पर आधे घंटे सदन में चर्चा होगी।



वीडियो देखें





प्रश्न यह था

  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने यह पूछा था कि,क्या प्रमुख सचिव वाणिज्य और उद्योग विभाग के द्वारा पत्र जारी कर स्पष्ट किया गया था कि 31 मार्च 2021 के बाद जेम पोर्टल से क्रय नहीं किया जाना है।यदि यह सही है तो 31 मार्च 2021 के बाद और 14 फ़रवरी 2022 के पश्चात 15 जून 2022 की स्थिति में भी जेम पोर्टल से विभिन्न विभागों द्वारा ख़रीदी की गई है।यदि हाँ तो किन किन विभागों ने कितनी राशि की ख़रीदी की है। इस प्रश्न पर सरकार के लिखित जवाब में लिखा - जानकारी एकत्रित की जा रही है।

  इस विषय पर जबकि प्रश्न काल में यह प्रश्न सातवें नंबर पर था, सरकार की ओर से जवाब नहीं आया। इस पर विपक्ष ने आसंदी से व्यवस्था माँगी।




नाराज़ हुए अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, दी व्यवस्था

  इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भी नाराज़गी जताई है।विपक्ष की ओर से व्यवस्था की माँग पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने व्यवस्था दी - “जेम पोर्टल से सामग्री क्रय के संबंध में आधे घंटे होगी सदन में चर्चा”



भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला,जवाब दिए तो फँसेंगे

 नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस मसले को लेकर जवाब नहीं आने पर सदन में कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है,अगर जवाब देंगे तो फँसेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा

“21-22 दिन पहले सवाल लगाया गया था,मंत्रीजी और पूरा अमला क्या कर रहा था जो इतने दिन में जानकारी एकत्रित नहीं कर पाया”


BJP बीजेपी कांग्रेस dharamlal Koushik विधानसभा Raipur News छत्तीसगढ़ आधे घंटे विशेष चर्चा होगी डॉ. चरणदास महंत Minister Kawasi Lakhma सवाल का जवाब नहीं दे पाई सरकार रायपुर जेम ख़रीदी विधानसभा अध्यक्ष कवासी लखमा first time Chhattisgarh assembly