/sootr/media/post_banners/5124c669dbebcbfdbc96636531bd7ea9b0841594d8ea0bfca05d19546af716e0.jpeg)
RAIPUR. आज की लड़की, लड़के से किसी भी मामले में कम नहीं है। वे लड़के से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जीवन के हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी धाक जमाई है। यहां तक कि अब लड़कियों से दबंगई दिखाकर कोई बच नहीं सकता, वे उसका भी उत्तर देने के लिए तैयार है। ऐसे ही एक मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवतियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद लड़कियों ने युवक की तबीयत से धुनाई की।
रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर मारपीट का वीडियो वायरल। ट्रैवेल्स ड्राइवर को युवतियों ने पीटा और कपड़े फाड़े। बकाया पैसा मांगने गया था ड्राइवर, संचालक का नंबर नहीं होने पर हुआ विवाद। @bhupeshbaghel@tamradhwajsahu0@JM_Scindia@anandpandey72@harishdivekar1#TheSootrpic.twitter.com/t2XZZpkP6i
— TheSootr (@TheSootr) September 18, 2022
पैसों के लेनदेन में हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि राहुल ट्रैवल्स में काम करने वाली लड़कियों ने युवक की पिटाई की है। युवक पहले राहुल ट्रैवल्स में काम करता था। पैसे के लेनदेन को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां काम करने वाली लड़कियों से मैनेजर का नंबर मांगा। इस दौरान विवाद उसका उनसे विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।