CHHATTISGAR: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली आंध्रप्रदेश में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास था एक्टिव,

author-image
एडिट
New Update
CHHATTISGAR: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली आंध्रप्रदेश में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास था एक्टिव,

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के नजदीक स्थित आंध्र प्रदेश (andra pradesh) में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी और खूंखार नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। हार्डकोर माओवादी नेता (jhardcore maowadi leader) के गिरफ्तार होने के बाद 60 और नक्सलियों ने भी सरेंडर कर दिया है। ये नक्सली हार्डकोर नक्सली के साथी रहे हैं। गिरफ्तार नक्सली वंथलाराम कृष्ण आंध्र प्रदेश ओडिशा बॉर्डर (odiisha border) पर स्थित गांव अल्लूरी सीतारामराजू जिले में गिरफ्तार हुआ है। वंथलाराम विधायक  सहित दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं की हत्या में मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा भी हार्ड  कोर नक्सली ने और भी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है।





छत्तीसगढ़ की सरहद पर था एक्टिव





जानकारी के अनुसार रामकृष्ण अलग अलग नामों से पहचाना जाता था। रामकृष्ण, प्रभाकर, गोड्डली रायुडू  ऐसी कई पहचान हैं इस इनामी  नक्सली की। ये नक्सली कोरुकोंडा क्षेत्र के एरिया मैनेजर तौर पर काम कर रहा था। विशाखापट्टनम रेंज के डीआईजी एस. हरिकृष्णा और अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के एसपी एस सतीश कुमार ने बताया कि इस नक्सली को पदाबयालु पुलिस ने पकड़ा है। जिसकी गिरफ्तार के बाद कोरुकोंडा क्षेत्र समिति के 33 पार्टी सदस्यों और 27 मिलिशिया सदस्यों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। कुल 60 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। यह सभी नक्सली छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्य के बार्डर इलाके पर सक्रिय थे।









— Andhra Pradesh Police (@APPOLICE100) June 28, 2022





 



छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद Raipur News माओवादी संगठन नक्सली संगठन छत्तीसगढ़-ओडिशा- आंध्र बार्डर पर थे सक्रिय पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 महिलाएं नक्सलियों का सरेंडर नक्सली नेता की गिरफ्तारी से संगठन को झटका ओडिशा-आंध्र बॉर्डर पर गिरफ्तार आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार naxalism police got huge success 8 women Naxalites surrender 60 Naxalites surrendered had a reward of Rs 5 lakh Arrested on Odisha-Andhra border Hardcore Naxalite arrested in Chhattisgarh Chhattisgarh News