SUKMA: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हार्ड कोर नक्सली दंपति का सरेंडर, 5-5 लाख का था इनाम

author-image
एडिट
New Update
SUKMA: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हार्ड कोर नक्सली दंपति का सरेंडर, 5-5 लाख का था इनाम

SUKMA: पूना नर्कोम (नई सुबह-नई शुरुआत) अभियान (anti naxalite mission) के तहत पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। सुकमा जिले में हिंसा का रास्ता छोड़ 2 हार्डकोर माओवादी दंपति ने सरेंडर (naxalite couple surrender) कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाली दंपति के दोनों सदस्यों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। दोनों ही हत्या, आगजनी, लूट सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों माओवादियों ने सुकमा (sukma) एसपी सुनील शर्मा, सुकमा एएसपी ओम चंदेल के सामने सरेंडर किया।  



मिली महत्वपूर्ण जानकारी



सरेंडर करने वाले माओवादियों के मुताबिक खोखली विचारधारा, माओवादियों संगठन में भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। दोनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन के.के.बी.एन. डिवीजन (कंधमाल, कालाहांडी, बौद्ध, नयागढ़) में कार्यरत थे। नक्सली दंपति मडकम हिड़मा व कुराम डुंगी ने अपने हथियार भी पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं। सरेंडर पर दोनों नक्सलियों को सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। दोनों नक्सलियों ने पुलिस को संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है।  



अभियान को मिली सफलता



छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित जिलों में लोन वर्राटू और पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत माओवादियों से घर वापसी की अपील की जा रही है। दोनों जिलों के थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने की अपील की जा रही है। 

 


बस्तर समाचार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद Naxalism in Chhattisgarh एंटी नक्सल ऑपरेशन पूना नर्कोम अभियान लोन वर्राटू अभियान Bastar News माओवादी संगठन नक्सली संगठन नक्सली हिंसा Anti Naxal operation Poona Narkom campaign Lone Varratu campaign both are Naxalites reward of Rs 5-5 lakh Surrender of hardcore Naxalite Maoist organization Naxalite organization हार्डकोर नक्सली का सरेंडर