हसदेव अरण्य पर BJP ने साफ किया अपना रूख,बोली हम आदिवासियों के साथ

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
हसदेव अरण्य पर  BJP ने साफ किया अपना रूख,बोली हम आदिवासियों के साथ

Raipur। बीजेपी की प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने राज्य के हसदेव अरण्य मसले पर पहली बार पार्टी का रुख़ स्पष्ट करते हुए कहा है कि, वह इस मसले में आदिवासियों के साथ है, इस परियोजना से आदिवासियों के साथ साथ पर्यावरण को भी नुक़सान होगा और इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व और केंद्र सरकार से संवाद करते हुए तथ्य बताए जाएँगे।

 संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर में हैं। प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी ने आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली, वे कल प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। इस दौ दिवसीय दौरे में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद हैं।




   बीजेपी की प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने दोपहर को पत्रकारों से चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा

“हसदेव अरण्य मसले पर बीजेपी वहाँ के आदिवासियों के साथ है, हम जानते हैं कि, इस उत्खनन से पर्यावरण को बड़ा नुक़सान हो रहा है। इस विषय को लेकर हम चिंतित हैं और केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ केंद्र सरकार को हम पूरी जानकारी देंगे। हमारा प्रयास होगा कि आदिवासियों को राहत मिले और पर्यावरण को नुक़सान ना हो।”




   

राहुल ने कहा आदिवासियों के साथ हैं पर वे हैं कहाँ

  श्रीमती पुरंदेश्वरी से जब यह सवाल हुआ कि, राहुल गांधी ने कहा है वे आदिवासियों के साथ हैं  और जल्द ही इस पर निर्णय दिखेगा तो डी पुरंदेश्वरी ने मुस्कुराते हुए पूछा




“जी, राहुल गांधी ने कहा है कि, वे आदिवासियों के साथ हैं.. लेकिन वे कहाँ हैं ?”




   डी पुरंदेश्वरी दरअसल इस जवाब के ज़रिए यह कहना चाह रहीं थीं कि, राहुल कह तो रहे हैं कि, वे आदिवासियों के साथ हैं लेकिन आदिवासियों के साथ खड़े होने के बजाय वे विदेश में हैं।


BJP bjp with tribals D Purandeswari बीजेपी tribal हसदेव अरण्य छत्तीसगढ़ डी पुरंदेश्वरी Hasdeo Aranya Chhattisgarh बीजेपी आदिवासियाें के साथ