RAIPUR: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को तीसरी बार कोरोना हुआ, आइसोलेट हुए, ट्विट कर दी जानकारी,प्रदेश में 92 नए मरीज

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को तीसरी बार कोरोना हुआ, आइसोलेट हुए, ट्विट कर दी जानकारी,प्रदेश में 92 नए मरीज

Raipur। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दिल्ली प्रवास से लौटते ही कोविड संक्रमण से प्रभावित हो गए हैं। कोरोना को लेकर यह तीसरा मौक़ा है जबकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्विट कर कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है।




प्रदेश में 92 नए मरीज़ मिले,दुर्ग रायपुर बलौदा बाज़ार में सर्वाधिक




 प्रदेश में आज 92 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सर्वाधिक दुर्ग (26),रायपुर (21 ) और बलौदाबाजार (16) में पाए गए हैं, जबकि बिलासपुर में (11) नए मरीज़ मिले हैं।प्रदेश में आज 10 हज़ार 740 टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में पॉजिटिवटी दर 0.86 प्रतिशत है।


health minister कोरोना संक्रमित दिल्ली से लौटकर टेस्ट आईसोलेट isolate covid positive Raipur News टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ रायपुर TS Singhdev Chhattisgarh