गुंडागर्दी: ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री की दादागिरी, मारपीट की, वीडियो हुआ वायरल

author-image
एडिट
New Update
गुंडागर्दी: ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री की दादागिरी, मारपीट की, वीडियो हुआ वायरल

ग्वालियर. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर ( Gwalior) में कांग्रेस (Congress) नेता द्वारा की गई दादागिरी का एक वीडियो (Video) सामने आया है। वीडियो महाराजपुरा इलाके का है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में चार लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भीकम सिंह गुर्जर (State General Secretary Bhikam Singh Gurjar) हैं। जानकारी मिली है कि जमीनी विवाद (land dispute) का मामला है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित रामेंद्र सिंह गुर्जर ग्वालियर के गिरगांव का निवासी है। जिसके साथ कांग्रेस नेता ने घर पर जाकर मारपीट की है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूत्रों के मुताबिक यह मामला कई साल पुराना है। कांग्रेस नेता भीकम सिंह किसी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इसकी कीमत करोडों रुपया बताई जा रही है। लेकिन बीते दिनों सिरौल के सोनू गुर्जर ने प्रशासन की मदद से कब्जा हटवा दिया था। भीकम सिंह को शक है कि यह कार्रवाई रामेंद्र की मदद से हुई है। इसीलिए वह रामेंद्र को परेशन कर रहा है। यह कारण की उसने रामेंद्र को पीटा है और एक करोड़ रुपए की मांग की।

जान से मारने की धमकी

रामेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया है कि सोनू गुर्जर और भीकम एक ही गांव के रहने वाले हैं। सोनू ने बहुत पहले गांव को छोड़ दिया। इसी का फायदा उठाते हुए भीकम ने सोनू की जमीन पर कब्जा कर लिया था। रामेंद्र और सोनू के बीच अच्छे संबंध हैं। इसीलिए भीकम को लगता है कि रामेंद्र के कारण जमीन छोड़नी पड़ रही है। भीकम ने रामेंद्र को जान से मारने की धमकी दी है। रामेंद्र ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Madhya Pradesh State General Secretary Bhikam Singh Gurjar Gwalior CONGRESS land dispute video