मप्र विधानसभा में जबलपुर अग्निकांड पर होगी चर्चा, आज हिंदी दिवस; कानपुर में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लेजेंड्स की टक्कर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मप्र विधानसभा में जबलपुर अग्निकांड पर होगी चर्चा, आज हिंदी दिवस; कानपुर में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लेजेंड्स की टक्कर

BHOPAL. सैर भी.. खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश होगा अनूपूरक बजट



आज मध्यप्रदेश विधानसभा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन जबलपुर में हुए अग्निकांड के मसले को लेकर कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने चर्चा कराने की मांग है। इसके साथ ही संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा महत्वपूर्ण विधेयक पटल पर रखेंगे। इसमें निजी विश्वविद्यालय और महापौर के डायरेक्ट चुनाव संबंधी विधेयक रखेंगे। वित् तमंत्री जगदीश देवड़ा सप्लीमेंट्री बजट विधानसभा में पेश करेंगे। पोषण आहार को लेकर विधानसभा में हंगामे के आसार है।



भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। ये यात्रा 19 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होते हुई 1 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी के साथ 3 तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।



आज हिंदी दिवस



आज हिंदी दिवस है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस पर बधाई दी। आपको बता दें कि ये दिन देश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। हालांकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अपने देश में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हमारे देश में करीब 77 फीसदी लोग हिन्दी बोलते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन सभी लोगों को सम्मानित करेंगी जिन्होंने हिंदी भाषा के किसी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। हिन्दी दिवस को पूरे एक हफ्ते तक सेलिब्रेट किया जाता है इसे हिन्दी पखवाड़े के नाम से जाना जाता है। सीएम शिवराज सिंह भी हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।



इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लेजेंड्स की टक्कर



आज कानपुर में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी कानपुर पहुंच गए हैं। कानपुर के लैंडमार्क होटल में खिलाड़ी रिलैक्स दिखे, कोई जिम में वर्कआउट कर रहा है तो कोई स्वीमिंग इसी बीच युवराज सिंह का होटल में मस्ती करते हुए वीडियो सामने आया है। यहां सचिन तेंदुलकर भी वीडियो बनाते दिख रहे हैं। कानपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दुनिया के आठ टीम के दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं।


latest news today news News update ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event
Advertisment