JANJGIR CHAMPA: खेलते खेलते उबलते पानी के पास पहुंचा मासूम, टब में गिरते ही जोर जोर से रोया, 70 प्रतिशत तक जला

author-image
एडिट
New Update
JANJGIR CHAMPA: खेलते खेलते उबलते पानी के पास पहुंचा मासूम, टब में गिरते ही जोर जोर से रोया, 70 प्रतिशत तक जला

JANJGIR CHAMPA: यहां एक बच्चा खौलते हुए पानी में गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। माता पिता को जब तक बच्चे के साथ हुए हादसे का पता चल पाता तब तक वो 70 प्रतिशत तक झुलस चुका था। हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक बच्चा खेल रहा था उस वक्त ये हादसा हुआ। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। मामला हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव का है।



देवरघटा निवासी राजीव मनहर का 03 साल का बेटा है संस्कार मनहर। मंगलवार की दोपहर वो घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते खेलते गरम पानी से भरे टब में गिर गया। गर्म पानी में गिरने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तब जाकर उन्हें बच्चे के साथ हुए हादसे का पता चला।संस्कार की मां ने जानकारी दी कि उसने उसे ही के लिए गरम पानी किया था।



बच्चे के बुरी तरह जल जाने के बाद माता पिता उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। यहां पर बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे सीधे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां संस्कार का इलाज जारी है। बच्चे की ये हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


छत्तीसगढ़ की खबर chhattisgarh news in hindi जांजगीर चांपा बिलासपुर रेफर 70 प्रतिशत तक जला खेलते खेलते हुआ हादसा janjgir champa crime news उबलते पानी में गिरा मासूम Janjgir Champa Chhattisgarh News bilaspur hospital child fell in hot water bucket