JANJGIR CHAMPA: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, जिले के लाल किले पर झंडा फहराने की तैयारियां पूरी

author-image
एडिट
New Update
JANJGIR CHAMPA: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, जिले के लाल किले पर झंडा फहराने की तैयारियां पूरी

JANJGIR CHAMPA: जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 august) की तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली के लाल किले की तर्ज पर जिले में रिपलिका तैयार किया गया है। इसी जगह पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिले के हाईस्कूल मैदान के एंट्री गेट को लाल किले (red fort) की तर्ज पर बनाया गया है। यहां 15 अगस्त को मुख्य अतिथि के हाथों यहां ध्वजारोहण होगा। कलेक्टर ने इस निर्माण के लिए 45 लाख रुपए की राशि जारी की थी। 



सड़कें भी हुईं चौड़ी



तत्कालीन कलेक्टर ने नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण के साथ ही चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। उस समय पर हाईस्कूल के मैदान का भी निरीक्षण किया और एंट्री गेट लाल किले की तर्ज पर बनाने के निर्देश दिए थे। 



हूबहू लाल किला



स्वीकृति मिलने के बाद लाल किला बनाने पर काम शुरू हुआ था।  मैदान की बाउंड्रीवॉल को भी लाल किले की दीवारों की तरह ही बनाया गया है। लाल किले की तरह ही स्कूल में भी प्राचीर बनाई गई है, जहां झंडा वंदन किया जाएगा।


jajgir champa chhattisgarh news in hindi जांजगीर-चांपा न्यूज जांजगीर चांपा स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जांजगीर चांपा में लाल किला Chhattisgarh News lal kila flag hoisting on 15 august laal kila in janjgir champa झंडा वंदन छत्तीसगढ़ समाचार