DURG- BHILAI: मणिपुर भूस्खलन की घटना में छत्तीसगढ़ के कपिल देव पांडेय भी शहीद , गौरखा रायफ़ल्स में लेफ़्टिनेंट थे कपिल

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
DURG- BHILAI: मणिपुर भूस्खलन की घटना में छत्तीसगढ़ के कपिल देव पांडेय भी शहीद , गौरखा रायफ़ल्स में लेफ़्टिनेंट थे कपिल

DURG-BHILAI।मणिपुर के नोनी में भू स्खलन में दबे लोगों में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सेना में लेफ़्टिनेंट कपिल देव पांडेय भी हैं। यह भू स्खलन गुरुवार को तड़के हुआ था। इस भू स्खलन में कितने लोग दबे हैं इसका आँकलन तीन दिनों बाद भी नहीं हो पाया है। क़रीब साठ लोगों के दबने की आशंका है, जिनमें से 23 को निकाला गया है जिनमें से 14 की मौत हो चुकी है।इस भू स्खलन में सेना, रेल्वे कर्मी,ग्रामीण और मज़दूर धरती के नीचे जा समाए हैं।आज शाम यह सूचना मिली है कि, लैफ्टिनेंट कपिल देव पांडेय शहीद हो चुके हैं।





लेफ़्टिनेंट कपिल देव की पत्नी सेना में डॉक्टर है



लेफ़्टिनेंट कपिल देव पांडेय की पत्नी श्रीमती छवि पांडेय भी सेना में लेफ़्टिनेंट रैंक पर हैं और चिकित्सक हैं।लेफ़्टिनेंट कपिल देव और छवि पांडेय के दो बच्चे हैं। उनके परिवार में उनकी माँ कुसुम पांडेय और बहन भावना पांडेय हैं जो अंग्रेज़ी दैनिक अख़बार में कार्यरत हैं।





महत्वपूर्ण रेल लाईन बिछाने का काम चल रहा है तुपोल में



  जिरीबाम से राजधानी इम्फ़ाल तक महत्वपूर्ण रेल लाईन बिछाई जा रही है।इस लाईन की सुरक्षा के लिए आर्मी तैनात थी।इस रेल लाईन की सुरक्षा लिए क़रीब 107 जवान तैनात थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इसे राज्य के इतिहास में सबसे ख़राब घटना निरुपित किया है।





सीएम बघेल ने जताया शाेक





 सीएम बघेल ने ट्विट कर शहीद कपिल देव पांडेय की शहादत पर दुख व्यक्त किया है।



मणिपुर छत्तीसगढ़ Chhattisgarh भिलाई Bhilai News Manipur incident landslide lieutenant Kapil dev pandey लेफ़्टिनेंट कपिल देव पांडेय भू स्खलन