KORBA: प्रेमी के खुदकुशी करने के बाद से सदमे में थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

author-image
एडिट
New Update
KORBA: प्रेमी के खुदकुशी करने के बाद से सदमे में थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

KORBA: नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद सदमे में आई नाबालिग प्रेमिका ने भी खुदकुशी (committe suicide) करने की कोशिश की। लड़की ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। वो भी तब जब उसके घरवाले लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे। इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पी लिया। इस घटना के बाद लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रजगामार चौकी (Rajgamar chowki) क्षेत्र का है।



नाबालिग लड़की कोरकोमा गांव में रहती थी। जिसका बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवाले भी सादी के लिए तैयार थे।  उन्होंने फैसला ले लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल ही थी।



आखिर क्यों की खुदकुशी ?



रिश्ता पक्का होने के बाद दोनों आपस में बात किया करते थे। अचानक 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसकी मौत के बाद से लड़की सदमे में थी। इस वजह से उसके घर वाले उसकी निगरानी कर रहे थे।



ICU में भर्ती



प्रेमी की मौत के बाद मौका पाते ही लड़की ने भी कीटनाशक पी लिया। रात के वक्त उसने ऐसा किया। जब  उसके पास कोई नहीं था। जब वह उलटी करने लगी तब आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


chhatisgarh news in hindi korba कोरबा न्यूज Korba News जिला अस्पताल कोरबा बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दी. Korba Crime News कोरबा न्यूज इन हिंदी girl drink poison Chhattisgarh News boyfriend committe suicide छत्तीसगढ़ समाचार
Advertisment