KORBA: घुटनों के बल चलने वाली अनाया को याद है पूरी ABCD, अआइई और महीनों के नाम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

author-image
एडिट
New Update
KORBA: घुटनों के बल चलने वाली अनाया को याद है पूरी ABCD, अआइई और महीनों के नाम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

KORBA:  डेढ़ साल की अनाया राठौर को इस उम्र में ABCD, महीनों के नाम, अ से अनार तक की हिंदी वर्णमाला सब याद है। नन्हीं सी उम्र में इतना बोल लेने वाली अनाया (Anaya rathore) का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India book of records) में दर्ज किया गया है।

कोरबा के रहने वाले रुद्र सिंह राठौर (Rudra singh rathore) मुंबई में काम करते हैं। वो SBI बैंक में चीफ मैनेजर हैं। उनकी पत्नी ममता ममता पेशे से टीचर हैं। अनाया इन्हीं की बेटी है। 



25 से ज्यादा जानवरों की आवाज निकालने में माहिर



ABCD, हिंदी वर्णमाला को भी समझने वाली अनाया 25 तरह के जानवरों के साउंड्स भी निकाल लेती है। वहीं और भी कई चीजों के बारे में उसे पता है। मैथ्स के भी नंबर उसे इसी उम्र से याद हैं। बच्चों की पोयम्स जैसे रैम्स रैन-रैन गो अवे, ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार भी उसे याद है। 



एक साल की उम्र के बाद पता चला



अनाया की मम्मी ममता के मुताबिक जब वो एक साल की हुई तब पता चला कि वह काफी चीजों को जल्दी समझ लेती है। इसके बाद माता पिता ने उसे खेल-खेल में सब सिखाना शुरू किया। अब अनाया टेबल सीख रही है। बॉर्डी पार्ट्स के नाम भी याद कर रही है। पेरेंट्स को जब लगा कि उनकी बच्ची काफी जल्दी सब चीजों को पिक कर रही है तो उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड वालों से संपर्क किया था। बच्ची का वीडियो देख इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उसका नाम दर्ज किया। 


chhattisgarh news in hindi कोरबा न्यूज Korba News इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अनाया का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स छत्तीसगढ़ न्यूज अनाया राठौर anaya name in india book of records Chhattisgarh News india book of records anaya rathore छत्तीसगढ़ समाचार