RAIPUR: दिल्ली से फैसले की उम्मीदों पर मंत्री सिंहदेव ने कहा- देर हो रही है, ज़्यादा विलंब नहीं होना चाहिए, बहुत देर हो चुकी

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR: दिल्ली से फैसले की उम्मीदों पर  मंत्री सिंहदेव ने कहा- देर हो रही है, ज़्यादा विलंब नहीं होना चाहिए, बहुत देर हो चुकी

Raipur। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने लगातार दिल्ली प्रवास को लेकर यह कहा है कि,अब इसका हल हो जाना चाहिए। देर हो रही है, अब ज़्यादा विलंब नहीं होना चाहिए। मंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि इसकी वजह से आपस के संबंधों पर भी दबाव बनता है, काम करने की स्थिति में भी चिंता होती है।



क्या कहा मंत्री सिंहदेव ने




  स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हालिया दिनों लगातार दिल्ली प्रवास पर रहे हैं। वे इस दौरान भोपाल भी गए, और सरगुजा भी, और रायपुर भी आए। लेकिन लंबा समय उनका दिल्ली में गुजरा।मंत्री सिंहदेव का दिल्ली प्रवास जिस भी मसले को लेकर हो, फिर वह पारिवारिक हो या विभागीय या कि राजनैतिक, उसको इसी संदर्भ से देखा जाता है कि इस बार दिल्ली प्रवास से क्या प्रदेश की सियासत में उलट फेर होगा।कल मंत्री सिंहदेव दिल्ली से लौटे और उन्होंने मैराथन विभागीय बैठक ली। उनसे पत्रकारों ने दिल्ली प्रवास को लेकर सवाल किया तो मंत्री सिंहदेव ने हंसते हुए कहा




“अगरबत्ती दिखानी है, बदलाव की बात तो नहीं है, लोग जाते हैं, प्रणाम करने की कोशिश करते हैं, दुआ-सलाम करके आते हैं, जिनसे मुलाकात हो सकती है उनसे मुलाकात करके आते हैं।” 



लेकिन फिर से सवाल आया कि, अब तो चुनाव आने वाले हैं, तो मंत्री सिंहदेव ने कहा




“ये ज़रूर है कि इसका एक हल हो जाना चाहिए, दिल्ली जाने वाली जो बात है, अब इसपे विराम लगना चाहिए।चर्चा पे विराम लगना चाहिए। देर हो रहा है अब ज्यादा विलम्ब इसमे नहीं होना चाहिए। इसके चलते अनावश्यक तनाव भी बनते हैं, टेंशन भी बनते हैं, आपस के सम्बन्धो पर भी दबाव बनता है, काम करने की स्थिति में भी चिंता होती है”



  विदित हो कि मंत्री सिंहदेव ने इसके पहले कहा था कि, उनके धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। इस बयान के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने बेहद गंभीर प्रश्न उठाते हुए पंचायत विभाग से इस्तीफ़ा दे दिया था, व्यवस्थाओं पर तथ्यात्मक सवाल वाला पत्र जो कि मुख्यमंत्री बघेल को संबोधित था, उस पर सियासत लंबे समय तक गर्म थी।


दिल्ली प्रवास स्वास्थ्य मंत्री tension unnecessary health minister delay getting late Raipur News टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ Delhi TS Singhdev chhatisgarh देर हो रहा है हल होना चाहिए