Raipur। छत्तीसगढ़ में मानसून के आने की पुष्टि मौसम विभाग ने कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग तक मानसून पहुँच चुका है और सप्ताह भर के भीतर मानसून प्रदेश के उत्तरी छोर याने सरगुजा पहुँच जाएगा। भीषण गर्मी ने छत्तीसगढ़ के जनजीवन को प्रभावित किया था। गर्मी की वजह से प्रदेश में कई जगहों पर नए रिकॉर्ड बन गए थे। प्रदेश में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया था।लेकिन अब तापमान में कमी आई है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कल प्रदेश में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ जगहों पर वज्रपात ( आकाशीय बिजली गिरने) और आंधी चलने की आशंका भी व्यक्त की गई है।