MUNGELI: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति. बहस बढ़ी तो पत्नी पर कर दिए टंगिया से ढेरों वार

author-image
एडिट
New Update
MUNGELI: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति. बहस बढ़ी तो पत्नी पर कर दिए टंगिया से ढेरों वार

MUNGELI: मुंगेली जिसे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक पति ने सिर्फ शक के बिनाह पर अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। घर में पड़ी खून से लथपथ लाश को देखकर पड़ौसियों का कलेजा भी सूख गया। डरते डरते उन्होंने पुलिस से शिकायत की। तब जाकर कातिल पति को पकड़ा जा सका। 





एक के बाद एक कई वार





जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी पर टंगिया से कई वार किया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि चरित्र शंका को लेकर आए दिन पति और पत्नी में विवाद होते रहता था। इसके चलते पति ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।  





अक्सर होता था विवाद  





तराई गांव में भोला यादव अपनी पत्नी जानकी यादव के साथ रहते थे। भोला जानकी पर इस बात को लेकर शक किया करता था कि जानकी का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वह आए दिन जानकी से विवाद करता था। इस बीच शुक्रवार को फिर विवाद होने पर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई।



इस दौरान बहस बढ़ने पर भोला ने टंगिया से पत्नी जानकी पर कई वार कर दिया। इससे उसने  मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह खून से लथपथ वहीं पड़ी थी। घटना की सूचना लोगों को लगी, जब परिजन घर पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



 



chhattisgarh news in hindi पति ने की पत्नी की हत्या छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी chhattisgarh crime news tangiya se hatya मुंगेली क्राइम husband kills his wife छत्तीसगढ़ न्यूज mungeli crime news छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज Mungeli News Chhattisgarh News