रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीन क्विंटल गांजा जब्त किया, दो तस्कर भी गिरफ्तार 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीन क्विंटल गांजा जब्त किया, दो तस्कर भी गिरफ्तार 

RAIPUR. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने आधी रात को दुर्ग के कुम्हारी टोल नाके पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की एनसीबी जोनल ऑफिस की टीम को एक बड़ा इनपुट मिला था कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से नागपुर की तरफ गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसपर एनसीबी की टीम ने कुम्हारी थाना पुलिस की मदद से सुबह से ही कुम्हारी टोलनाके पर नाकेबंदी कर रखी थी।



NBC ने की बोलेरो की तलाशी



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मिले हुए इनपुट की वाहनों पर नजर रखी हुई थी। इसके बाद देर रात ओडिशा पासिंग के पास दो बोलेरो को रोका गया और थाने लाकर तलाशी ली गई। NBC ने बोलेरो की  छत कटवाकर बनवाए स्पेशल बॉक्स को खोलकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो से गांजे को स्पेशल पैकिंग कर बहुत ही तरकीब से रखा गया था। 



तस्कर कर रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार 



जानकारी के मुताबिक एनसीबी की इंदौर जोनल ऑफिस की टीम को मादक पदार्थ के तस्करी करने वाले एक शातिर गैंग का दिल्ली से एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था। आज गांजे की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिली थी, जिसपर एनसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के आलाधिकारियों से संपर्क कर बडे़ ही गोपनीय तरीके से नाकेबंदी कर रखी थी। इसके बाद देर रात इन दो बोलेरो को रोका गया और उसमें सवार पम्पा पुष्पा राव और कोडिरिया बाबूराव को गिरफ्तार किया है। 



विशाखापट्टनम के रहने वाले है तस्कर



बताया जा रहा है कि बोलेरो लेकर जा रहे दोनों तस्कर विशाखापट्टनम के रहने वाले है। वह ओडिशा के मलकानगिरी से नागपुर तक गांजा लेकर जा रहे थे। उन्हें ये वहां दूसरे तस्करों के हवाले कराना था, जिसके लिए उनको 50 हजार रुपए मिलने थे। एनसीबी की टीम ने इन दोनों बोलेरो से करीब 300 किलो से ज्यादा का गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए  से ज्यादा बताई जा रही है।



दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस



बताया ये भी जा रहा हैं कि एनसीबी की टीम इन तस्करी गैंग पर पिछले एक महीने से नजर रखे हुए थे जिसके बाद कुम्हारी पुलिस के साथ मिलकर ये बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनसीबी की टीम दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई बडे़ खुलासे होने की आशंका है। फिलहाल एनसीबी की टीम इन शातिर तस्करों को आज कोर्ट में पेशकर ट्राजिट रिमांड पर लेकर इंदौर रवाना हो सकती है।

 


NBC big action in Raipur NBC confiscated ganja two smugglers arrested रायपुर में NBC की बड़ी कार्रवाई NBC ने गांजा किया जब्त दो तस्कर  गिरफ्तार
Advertisment