/sootr/media/post_banners/a682ae026fd4365c281965795a99dfa08c21dd206cedcaea6c23b2c6ef4f6195.png)
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी जू से एक तेंदुएं गायब होने की खबर है। इस तेंदुएं को बुरहानपुर से शिफ्ट करने के लिए जू लाया गया था। लेकिन तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भाग गया है। वन विभाग और जू के आला अफसरों ने तेंदुएं की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। दरअसल, जू इंदौर शहर में स्थित है। तेंदुएं के भागने से आसपास के इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, जू के प्रभारी का कहना है कि हमारे यहां तेंदुआ नहीं आया है।
ये है पूरा मामला
यह घटना 30 नवंबर की है। नेपानगर के नावरा वन परिक्षेत्र के ग्राम डालमहु से तेंदुआ को पिंजरे में कैद किया था। मादा तेंदुआ को श्वानों ने घेरा। श्वानों के झूंड से जान बचाकर तेंदुआ रहवासी इलाके में आ गया। जिससे ग्रामिणों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ एक घर में पलंग के नीचे छुप गया था। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद तेंदुआ की मेडिकल जांच करवाई गई।
तेंदुए को पकडऩे के बाद उसे नेपानगर रेंज कार्यालय में लाया गया। इसकी पुष्टि रेंजर विमला मुवेल ने की थी। जांच से पता चला की मादा की उम्र एक साल की है। वह घायल स्थिति में मिला था। यहा उसका उपचार किया गया था। इसके बाद एसडीओ नेपानगर दिनेश यादव ने खुद जाकर इंदौर जू तेंदुआ छोड़कर आए। अब उसके भागने की खबर मिली है। इधर, इंदौर जू के अफसर कह रहे हैं कि तेंदुआ इंदौर लाया ही नहीं गया था। न हमने इसे रिसीव किया और न ही कोई रिसिप्ट दी।
शहर के लोगों में दहशत
शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक तेंदुआ गायब होने की खबर सामने आ रही है। इससे लोगों में दहशत है, हालांकि अभी किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। तेंदुआ गायब होने की सूचना पर ही चिड़ियाघर में अफरातफरी मच गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube