/sootr/media/post_banners/74a40bde3d98f113c26c1a205e8606472195ab5c75a0b436ed6a41e1316068eb.jpeg)
RAJNANDGAON. राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में सुबह हाइवे पर पुलिस आरक्षक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच में उसके गले पर गहरा निशान मिला है। इसके चलते पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस लाइन में ड्राइवर था आरक्षक संतोष यादव
जानकारी के मुताबिक आरक्षक संतोष यादव पुलिस लाइन में ड्राइवर था। वो शुक्रवार रात अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। आज सुबह नागपुर नेशनल हाइवे-53 पर सोमनी और ठाकुर टोला के बीच उसकी लाश मिली।
हत्या की आशंका
सीएसपी गौरव राय ने बताया पुलिस आरक्षक संतोष यादव के गले पर गहरा निशान है, इसलिए शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।
एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।