DANTEWADA: पुलिस और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़, आधे घंटे में जवानों ने मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली

author-image
एडिट
New Update
DANTEWADA: पुलिस और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़, आधे घंटे में जवानों ने मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली

DANTEWADA: यहां पुलिस (police) व नक्सलियों (naxalite) के बीच मुठभेड़ (enounter) हो गई। इस मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ कटेकल्याण थाना (katekalayan thana) क्षेत्र में हुई है। दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि नडेनार में माओवादी इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर कटेकल्याण थाने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (district reserve guard) की टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक फायरिंग होती रही।  



नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब



आज (गुरुवार) दोपहर लगभग एक बजे नडेनार के जंगलों में सर्चिंग कर रहे पुलिस जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग चलती रही। मुठभेड़ के बाद मौके पर सर्चिंग करते हुए जवानों ने एक माओवादी का शव बरामद किया। इस मुठभेड़ के बाद भी सर्चिंग जारी रही।



मारे गए माओवादी की थी दहशत



बस्तर आईजी सुन्दराज पी के मुताबिक मारे गए माओवादी की पहचान एरिया कमेटी मेंबर महंगू के रूप में हुई है। जिस पर पूरे 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 नक्सल मामले दर्ज हैं। कटेकल्याण, पखनार क्षेत्र में उसकी काफी दहशत थी। 


बस्तर समाचार Naxalism in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ समाचार Bastar News नक्सली संगठन नक्सली हिंसा दंतेवाड़ा जिले का मामला एक नक्सली का शव मिला जिला पुलिस बल Maoist organization एक माओवादी ढेर Dantewada district case DRG team Maoists meeting Maoist gathering was information 5 lakh reward Naxalite killed Police-Naxal encounter Naxal violence Chhattisgarh News