RAIPUR:होटल हयात में देहव्यापार! तेरह लोग गिरफ़्तार जिनमें 11 महिलाएँ और 2 दलाल भी शामिल

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR:होटल हयात में देहव्यापार! तेरह लोग गिरफ़्तार जिनमें 11 महिलाएँ और 2 दलाल भी शामिल

Raipur। होटल हयात में देहव्यापार के आरोप में छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों से होटल में मौजूद 11 महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया है। इन महिलाओं के साथ 2 दलालों को भी गिरफ़्तार किया गया है जिनमें एक मध्यप्रदेश जबकि एक अन्य स्थानीय है।जिन दो युवकों को पुलिस ने बतौर दलाल गिरफ़्तार किया है, उनके नाम पंकज गोयल और बालाघाट निवासी विप्लव चौरडिया हैं।



देर शाम हुई कार्यवाही

  होटल हयात देश के नामचीन होटल चेन समूहों में से एक है। होटल हयात मल्टीस्टोर मॉल मैग्नेटो के सबसे उपरे माले पर संचालित है।पुलिस का दावा है कि पुलिस ने प्वाइंटर (मुखबिर) को भेजा जिसने दलाल पंकज और विप्लव से सौदा करने के बाद इशारा किया, और पुलिस ने छापा मारा। होटल के अलग अलग कमरों में महिलाएँ मिलीं जिनकी पहचान देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं के रुप में की गई है।



होटल हयात संचालक को भी जारी किया नोटिस

  राजधानी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुध्द धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। साथ ही होटल हयात के संचालक को भी नोटिस जारी कर बयान के लिए तलब किया गया है। पुलिस संचालक से यह समझेगी कि, होटल में सैक्स रैकेट चल रहा था, इसमें होटल प्रबंधन की कितनी सहभागिता है।


hotel Hayat prostitution Raipur News छत्तीसगढ़ chhatisgarh arrested police होटल हयात संचालक को नोटिस दो दलाल गिरफ़्तार 11 महिलाएँ देहव्यापार होटल हयात 2 pimps 11 women