RAJNANDGAON: महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश बहुत ही भयानक अवस्था में मिली है। ये शव टुकड़ों में कटा हुआ है। जो सोमवार को राजनांदगांव (rajnandgaon) के एक तालाब से मिला। महिला के सिर के साथ ही उसके हाथ-पैर भी कटे हुए थे। पेट में एक लोहे की रॉड घुसी हुई भी थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद महिला के शव के टुकड़े किए गए और अलग अलग जगह फेंक दिए गए। इसलिए महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। मामला अंबागढ़ चौकी (ambagarh chouki) थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीणों ने देखा शव
गुंडरदेही तालाब में ये शव सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा। उसके बाद इस सिर कटी लाश की पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालवाया। महिला के पेट में लोहे की रॉड आर-पार थी, सिर और हाथे पैर गायब थे। दूसरे हिस्सों की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया।
शव के टुकड़े तलाशते रहे गोताखोर
गोताखोरों की टीम काफी देर तक शव के दूसरे टुकड़ों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम को अंधेरा गहरा हुआ तो तलाश रोक दी गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के धड़ को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।