RAIPUR: रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को आया हार्ट अटैक, आनन फानन में लाए गए रायपुर, जानिए अब कैसे हैं हाल?

author-image
एडिट
New Update
RAIPUR: रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को आया हार्ट अटैक, आनन फानन में लाए गए रायपुर, जानिए अब कैसे हैं हाल?

RAIPUR:  रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह (ramanujganj mla brihaspat singh) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बलरामपुर (balrampur) में जांच के बाद उन्हें तुरंत रायपुर रेफर किया गया। राजधानी रायपुर में उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक को माइनर हार्ट अटैक (minor heart attack) आया था। रायपुर में डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी (angioplasty) की है। डॉक्टर के मुताबिक अब स्थिति पहले से बेहतर है। फिलहाल बृहस्पत सिंह अंडर ऑब्जरवेशन हैं। 



दौरे के दौरान बिगड़ी तबियत



बृहस्पत सिंह बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज का दौरा कर शाम को घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अंवराझरिया घाट के पास उन्हें सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें सीधे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई फिर भी डॉक्टर्स ने उन्हें रायपुर में जांच कराने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें रायपुर लाया गया।



जोगी समर्थक रहे हैं बृहस्पति सिंह  



बृहस्पत सिंह को तकरीबन आठ महीने पहले भी दिल से संबंधित तकलीफ हो चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। तीन माह आराम करने के बाद बृहस्पत सिंह फिर दौरे और दूसरे कार्यक्रमों में जाने लगे। रामानुजगंज से वो दूसरी बार विधायक बने हैं। कट्टर जोगी समर्थक बृहस्पति सिंह ने वर्ष 2013 के चुनाव में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री रामविचार नेताम को हराया था।


MLA Brihaspati Singh अस्पताल में भर्ती Ambikapur News बलरामपुर से रायपुर रेफर विधायक बृहस्पति सिंह रामानुजगंज विधायक को हार्ट अटैक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल hospitalized MLA under medical supervision MLA&#39s condition better Ramanujganj MLA heart attack Balrampur to Raipur referred Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ समाचार